दिल्ली में हुए आतंकी हमले में एक कार का इस्तेमाल किया गया. कार जैसे ही लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के सामने पहुंची, उसमें ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट की चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस घटना की जांच के दौरान पता चला कि एक और कार है, जिसकी तलाश तेज हुई और दिल्ली, फरीदाबाद, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया. कार फरीदाबाद में बरामद कर ली गई.
कार की बरामदगी की खबर मिलते ही तमाम एजेंसियां फरीदाबाद पहुंच गईं. कई घंटों तक जांच चली. फॉरेंसिक टीम, NSG, स्थानीय पुलिस समेत कई एजेंसियां इस कार की जांच में जुटी रहीं. रात में जब एक कार से एक शख्स को वहां से बाहर निकाला गया, शख्स कार में लेटा हुआ था और उसका चेहरा ढंका हुआ था. मीडिया के कैमरे में वह शख्स कैद हो गया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर ये शख्स कौन है? इसे कहीं से लाया गया था या मौके से ही हिरासत में लिया गया है.
कार को लेकर खुलासा?
सवाल यह उठता है कि आखिर इस कार को फरीदाबाद के पास किसने छोड़ा? सामने आई जानकारी के अनुसार, संदिग्ध लाल Ecosport कार को लेकर एक लड़का और एक लड़की पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने कार को कब्रिस्तान के पास पार्क कर दिया और वहां से फरार हो गए. बताया गया कि कार ईदगाह के पीछे खड़ी की गई थी. एक शख्स भी सामने आया, जिसने बताया कि कार उसकी जमीन में पार्क की गई है. उसने कहा कि कल सुबह 9 बजे से ही यह कार यहां खड़ी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ब्लास्ट को सरकार ने माना आतंकी हमला, कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
फरीदाबाद जांच कर रही टीम और पुलिस ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि टीम ने आसपास से लोगों को हटाया है और मीडिया को भी मौके से दूर रखा गया है.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
59 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines