Delhi AQI Update: देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो दिनों तक दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया था। अनेकों प्रयासों के बाद भी दिल्ली की हवा में प्रदूषण लगातार घुलता जा रहा है। गुरुवार को खराब प्रदूषण के बाद जहां सरकार की ओर से स्कूलों को बंद करने का ऐलान हुआ, वहीं, शुक्रवार को भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर घटने के बजाए बढ़ता हुआ ही नजर आया।
शुक्रवार को जारी हुए समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचकर 680 दर्ज की गई है। दिल्ली की खराब हवा के चलते दिल्ली में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल रहे हैं, अपडेट के साथ 10 प्वाइंट्स के जरिए इस रिपोर्ट में समझिए-
1- कल यानी गुरुवार को दिल्ली की हवा का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 346 दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार को यही AQI बढ़कर दोगुनी रफ्तार के साथ 680 दर्ज किया गया है, जो कि बेहद खराब बताया जाता है।
2- दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के सभी स्कूलों को 2 दिनों तक बंद करने का गुरुवार को ऐलान कर दिया था।
3- दिल्ली के ट्रांसपोर्ट विभाग ने खराब हवा के बढ़ते स्तर के चलते दिल्ली में पेट्रोल की बीएस-3 और डीजल की बीएस-4 इंजन वाली गाड़ियों के परिचालन पर अगले आदेश पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। जारी आदेश के अनुसार, ये पाबंदी कमर्शियल वाहनों के साथ-साथ प्राइवेट गाड़ियों पर भी लागू होगा।
ये भी पढ़े: देश में दिल्ली की हवा सबसे खराब, AQI का पैरामीटर हुआ फेल, टूटा दो सालों का रिकॉर्ड
4- दिल्ली के ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से जारी आदेश सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि दिल्ली के आसपास के दूसरे राज्यों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ियों पर भी लागू होगा।
5- MCD के सभी स्कूलों में चलने वाली प्राइमरी क्लासों को फिजिकल मोड पर बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।
6- दिल्ली सरकार की ओर से बढ़ते वायु प्रदुषण को कंट्रोल करने के लिए ग्रेडेड एक्शन रिस्पॉन्स सिस्टम यानी कि GRAP का तीसरा चरण को लागू कर दिया गया है। इस सिस्टम के तहत सभी गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कामों पर रोक लगा दी गई है।
7- दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर वैज्ञानिकों ने चिंता जताते हुए इसके पीछे की वजह कम बारिश होना बताया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल बीते अक्टूबर माह में सिर्फ एक दिन 5.4 मिमी बारिश हुई है।
8- दिल्ली की खराब होती हवा के कारण एनसीआर व उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह भी भारी धुंध देखने को मिली, जिसके कारण लोगों को सांस लेने के साथ-साथ 50 मीटर देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
9- दिल्ली की खराब होती हवा का असर आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला है। समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की साइट से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी में वायु प्रदुषण का स्तर 559 दर्ज किया गया है।
10- नोएडा में भी वायु प्रदूषण का स्तर 513 दर्ज किया गया है। वहीं, नोएडा के कुछ इलाकों में AQI का स्तर 300 से अधिक और 500 से कम भी दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines