हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन है दीप्ति आर पिन्निति? श्रीदेवी की मौत के केस में पीएम जैसी शख्सियतों के 'फर्जी लेटर' बनाने का आरोप

Who Is Deepti R Pinniti: यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के बाद कई फर्जी दस्तावेज पेश किए थे जो कि फर्जी थे।

विज्ञापन
Deepti R Pinniti

Who Is Deepti R Pinniti : सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने एक स्वघोषित इन्वेस्टिगेटर व यूट्यूबर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के मामले में अपने दावों को सही साबित करने की कोशिश में उसने एक यूट्यूब वीडियो में बड़ी शख्सियतों की ओर से फर्जी लेटर्स दिखाए थे। इन शख्सियतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे।

इस यूट्यूबर का नाम दीप्ति आर पिन्निति है जो भुवनेश्वर की रहने वाली हैं। पिछले साल सीबीआई ने दीप्ति और उनके वकील सुरेश कामत के खिलाफ मुंबई की वकील चांदनी शाह की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया था। शाह की शिकायत को सीबीआई के पास प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्रांसफर किया था।

चांदनी शाह ने पिन्निति पर लगाए क्या आरोप

चांदनी शाह ने आरोप लगाया था कि पिन्निति ने कई दस्तावेज दिखाए थे जिनमें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के पत्र भी शामिल थे। इसके अलावा इनमें सुप्रीम कोर्ट और यूएई सरकार के रिकॉर्ड्स से जुड़े कुछ दस्तावेज भी शामिल थे, जो फर्जी प्रतीत होते हैं। बता दें कि पिन्निति श्रीदेवी और सुशांत सिंह राजपूत जैसे बॉलीवुड एक्टर्स की मौत पर सोशल मीडिया पर चर्चा में काफी सक्रिय रही हैं। श्रीदेवी का निधन फरवरी 2018 में हुआ था।

श्रीदेवी की मौत के बाद किए थे सनसनीखेज दावे

श्रीदेवी के निधन के बाद पिन्निति ने एक इंटरव्यू में अपनी इन्वेस्टिगेशन के आधार पर सनसनीखेज दावे किए थे। इसमें एक दावा दो सरकारों के बीच कवरअप का भी था। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे लेकर पिन्निति ने कहा कि इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है कि सीबीआई ने मेरे खिलाफ बिना मेरा बयान दर्ज किए मेरे खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी। आरोप तय होने पर अदालत के सामने सबूत पेश किए जाएंगे।

सीबीआई ने दिसंबर 2023 में की थी छापेमारी

पिछले साल एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने 2 दिसंबर 2023 को पिन्निति के भुवनेश्वर स्थिति आवास पर छापेमारी भी की थी। इस दौरान सीबीआई ने फोन और लैपटॉप समेत डिजिटल उपकरण जब्त किए थे। जांच में पता चला कि पिन्निति ने यूट्यूब पर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से संबंधित जो दस्तावेज पेश किए थे वह फर्जी थे। चांदनी शाह के अनुसार पिन्निति ने कई बार सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान हिरासत में

ये भी पढ़ें: उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी

ये भी पढ़ें: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले तेज हुई हलचल

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें