Vinay Narwal Sister Emotional Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल की बहन की चीख से देशवासियों का सीना छलनी हो गया है। उसने कहा कि मेरा भाई डेढ़ घंटे तक जिंदा था, वो बच सकता था। बहन ने भाई की चिता को मुखाग्नी दी और उसका दर्द छलका। भारतीय नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल काअंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। अंतिम संस्कार में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए। विनय की बहन सीएम के सीने से लग फूट फूटकर रोई जिसे देख हर कोई रो पड़ा।
मेरा भाई डेढ़ घंटे तक जिंदा था…
भारतीय नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल की बहन ने उसकी चिता को मुखाग्नी दी। इस दौरान उसके हाथ कांप रहे थे, रो-रोकर बुरा हाल था। उसने कहा कि मेरा भाई डेढ़ घंटे तक जिंदा था, उसे बचाया जा सकता था। वहां कोई भी नहीं था जो उसे बचाए। अगर वहां कोई होता तो आज मेरा भाई जिंदा होता। उसे कोई भी मदद नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: ‘अब हिंदू खतरे में हैं’… ’27 का बदला 2700 से लो’, बाबा बागेश्वर के बाद रामभद्राचार्य भड़के
मरे हुए चाहिए आतंकी
विनय नरवाल की बहन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने गुहार लगाई कि- जिन लोगों ने मेरे भाई को मारा हो वो मुझे मरे हुए चाहिए। उन्होंने मेरे भाई से पूछा कि तुम मुसलमान हो और तीन गोली मार दी। सीएम ने विनय की बहन को सांतवना देते हुए कहा कि वो मरेगा जिसने तुम्हारे भाई को मारा है।
हनीमून पर गए थे विनय नरवाल
विनय नरवाल की शादी 16 अप्रैल को हुई थी और 19 अप्रैल को रिस्पेशन हुआ। इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर कश्मीर गए। किसे पता था कि वो अब वहां से लौटेगा नहीं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में विनय की नई-नवेली पत्नी के सामने उसके पति को गोली मार दी गई। वो चिल्लाती रही चीखती रही और अपने पति की जान बचाने की गुहार लगाती रही। मगर कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। विनय की पत्नी ने बताया कि मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी तभी एक व्यक्ति आया और पूछा कि क्या तुम मुस्लिम है और जब उसने इनकार किया तो उस व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी।
यह भी पढ़ें: पहचाने गए पहलगाम के गुनहगार, अब होगा 27 जान गंवाने वालों का इंसाफ, जारी की गई आतंकियों की तस्वीर
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
38 secs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
5 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines