Dayanidhi Maran DMP MP: डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने शनिवार को एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि यूपी और बिहार से आने वाले लोग तमिलनाडु में शौचालय साफ करने का काम करते हैं। डीएमके सांसद के इस कमेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मारन ने कहा कि अंग्रेजी बोलने वाले लोग आईटी कंपनियों में नौकरी करते हैं जबकि हिंदी बोलने वाले लोग छोटी-मोटी नौकरियां करते हैं। मारन के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल डीएमके ने एक बार फिर फूड डालो और राज करो कार्ड खेलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे नेताओं पर पार्टियां कार्रवाई नहीं करेगी तब तक ऐसे बयान आते रहेंगे।
पूनावाला ने नीतीश-लालू पर साधा निशाना
पूनावाला ने दयानिधि मारन की टिप्पणी को लेकर यूपी-बिहार के इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या नीतीश कुमार, लालू यादव, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव कब तक दिखावा करेंगे कि ऐसा नहीं हो रहा है। वे कब स्टैंड लेंगे? बता दें कि इससे पहले डीएमके सांसद ने सेंथिलकुमार ने संसद में बयान देकर कहा कि भाजपा गोमूत्र वाले स्टेट्स में ही जीत दर्ज कर सकती है। इसके बाद उनके इस बयान को लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ। सेंथिलकुमार ने भाजपा के विरोध के बाद संसद में ही माफी मांग ली।
उदयनिधि भी दे चुके हैं विवादित बयान
तमिलनाडु की सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कुछ समय पहले सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इसका न केवल विरोध किया जा चाहिए बल्कि उसे जड़ से समाप्त कर देना चाहिए। वहीं तेलंगाना के सीएम रेवंत कुमार रेड्डी का भी पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वे पूर्व सीएम केएस चंद्रशेखर राव को कहते हैं कि उनका डीएनए बिहार का है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
2 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
3 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
4 hrs agoLIVE: PoK नेता राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, 93 साल में ली आखिरी सांस
6 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
16 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
19 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
19 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
22 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines