What Is Dark Tourism : केरल के वायनाड में हुई बुधवार को हुईं भूस्खलन की भयावह घटनाओं ने कम से कम 280 लोगों की जान ले ली थी। इस घटना को लेकर केरल के अधिकारियों ने लोगों ने घटना स्थल पर जाने से बचने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही लोगों को डार्क टूरिज्म को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। केरल पुलिस का कहना है कि इससे रेस्क्यू प्रयासों पर गंभीर असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ये डार्क टूरिज्म आखिर होता क्या है और किसलिए केरल पुलिस ने इसे लेकर एक वॉर्निंग जारी की है।
डार्क टूरिज्म ने पिछले कुछ साल में बड़े स्तर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। खास तौर पर शर्नोबिल और द डार्क टूरिस्ट जैसे टीवी शोज ने इसे ग्लोबल स्पॉटलाइट में लाने का काम किया है। डार्क टूरिज्म से मतलब ऐसी जगहों की यात्रा करने से है जो मौत, पीड़ा और हिंसा या फिर किसी असामान्य घटना आदि से जुड़ी हुई हैं। इस तरह के डेस्टिनेशंस में कब्रिस्तान, मकबरे, मुर्दाघर, आपदा वाले इलाके, युद्ध के मैदान, मेमोरियल्स, जेल, ऐसी जगहें जहां लोगों को मौत के घाट उतारा गया और क्राइम सीन्स आते हैं।
कैसी जगहें होती हैं डार्क टूरिज्म डेस्टिनेशन?
यूक्रेन में शर्नोबिल एक्सक्लूजन जोन, कंबोडिया के किलिंग फील्ड्स, पोलैंड में ऑश्वित्ज कैंप और अमेरिका के 9/11 मेमोरियल को डार्क टूरिज्म के डेस्टिनेशंस में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा हॉन्टेड हाउस, ऐसी जगहें जहां पैरानॉर्मल एक्टिविटीज होती है या फिर कोई कुख्यात ऐतिहासिक स्थल भी इसमें आते हैं। एक्सपर्ट्स डार्क टूरिज्म को संकट, आपदा, अत्याचार और दर्द से भरी जगहों पर लोगों के जाने के रूप में परिभाषित करते आए हैं। डार्क टूरिज्म में ऐसी जगहें ही शामिल की जाती हैं जिनका इतिहास दुखद है।
क्यों लोकप्रिय होता जा रहा है डार्क टूरिज्म?
कई लोगों के लिए डार्क टूरिज्म को लेकर इंटरेस्ट दुर्घटना के उस स्थान के साथ इमोशनल कनेक्शन से जुड़ा होता है। यात्री इतिहास का अनुभव करने के लिए इस तरह की जगहों की यात्रा करते हैं। बता दें कि ऐसी जगहों पर जाकर लोग एक तरह से खुद को इतिहास से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और वहां पर जिन लोगों पर अत्याचार हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। डार्क टूरिज्म से लोगों को ऐतिहासिक घटनाओं के महत्व को समझने में भी मदद मिलती है। लेकिन ये मानसिक रूप से नकारात्मक असर भी डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सड़कों पर रेट कार्ड के साथ ‘प्यार’ बेच रहीं लड़कियां
ये भी पढ़ें: ईरान ने क्यों खाई इजराइल को खत्म करने की कसम
ये भी पढ़ें: भारी-भरकम Aircraft Carriers की रफ्तार कितनी?
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पहले चरण का शेड्यूल
32 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
6 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines