Dal Lake Have Thin Layer of Ice Blankets: इन दिनों सर्दी अपने चरम पर है, जहां पहाड़ों पर भारी बर्फ हो रही है। वहीं, मैदानी इलाकों पर सर्द हवाओं और कोहरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश समेत सभी उत्तरी राज्यों में सर्दी का लेवल लगभग एक जैसा ही है। ऐसे में इस बीच श्रीनगर के फेमस डल लेक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लेक पर जमी बर्फ की पतली परत जमी हुई दिखाई दे रही है।
डल लेक पर जमी बर्फ
न्यूज एजेंसी PTI ने डल लेक की इस नई वीडियो को अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा। वीडियो में आप लेक के किनारे पर लाइन से लगे शिकारा बोट देख सकते हैं, जिसके आसपास का सारा पानी जम गया है। वहीं, लेक के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ दिनों पहले Wullar Lake का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एशिया की सबसे बड़ी झील पर बर्फ की पतली लेयर जमी हुई दिखाई दी।
चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ
एक और जहां लेक का यह हाल है, वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। बाजार से लेकर सड़कों तक चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। जम्मू-कश्मीर से इस बर्फबारी के कई सारे वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस है। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यह तापमान और गिर सकता है।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
55 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
5 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines