Cyclone Mocha: बांग्लादेश से उठने वाले चक्रवाती तूफान मोचा ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हवाओं की रफ्तार तेज होती जा रही है। बांग्लादेश में ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बांग्लादेश के मौसम विभाग (बीएमडी) की ओर से बताया गया है कि देश का सेंट मार्टिन आइसलैंड डूब सकता है।
बीएमडी ने जारी किया मौसम बुलेटिन
बांग्लादेश मौसम विभाग के निदेशक मोहम्मद अजीजुर रहमान ने रविवार को बताया कि चूंकि सेंट मार्टिन द्वीप पर कोई बड़ा बुनियादी ढांचा या इमारत नहीं है, इसलिए तूफान सीधे द्वीप से टकराएगा। अनुमान है कि तूफान सेंट मार्टिन के ऊपर से गुजरेगा। इसके कारण भारी मात्रा में पानी द्वीप के एक ओर से दूसरी ओर आ जाएगा। तूफान की तीव्रता कम होने पर पानी नीचे आ सकता है।
म्यांमार के ऊपर से गुजरेगा तूफान, तबाही के संकेत
उन्होंने कहा कि यहां आने वाला पानी स्थिर नहीं रहेगा। तूफान की रफ्तार को देखते हुए आशंका है कि पानी काफी दूर तक जाएगा। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, मौसम विज्ञानी शाहिनुल इस्लाम ने कहा है कि तूफान का बड़ा हिस्सा व केंद्र म्यांमार के ऊपर से गुजरेगा और फिर कॉक्स बाजार के तट से टकराएगा। इस्लाम ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश के तट पर बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में बारिश हो रही है।
पूर्वोत्तर खाड़ी और आसपास के इलाकों में तूफान तेज
आज सुबह ढाका ट्रिब्यून के बुलेटिन में बीएमएस ने कहा कि पूर्व-मध्य खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान मोचा उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। पूर्वोत्तर खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में तूफान तेज हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान कॉक्स बाजार बंदरगाह से 305 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, मोंगला बंदरगाह से 450 किमी दक्षिण, पायरा बंदरगाह से 370 किमी दक्षिण और चटगांव बंदरगाह के करीब 385 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में सुबह 6 बजे केंद्रित था।
बांग्लादेश के इन इलाकों में प्रभाव शुरू
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग (बीएमडी) के नवीनतम बुलेटिन में कहा है कि चक्रवात मोचा का परिधीय प्रभाव रविवार सुबह छत्तोरग्राम और बरीशाल डिवीजनों के तटीय क्षेत्रों में शुरू हो गया है। बीएमडी के मुताबिक चक्रवात मोचा 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है।
इस रफ्तार से भारत की ओर बढ़ रहा है मोचा
उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा है कि चक्रवात मोचा आज 180-190 से लेकर 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार को पार करेगा। इसको देखते हुए पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है। सरकार की ओर से एनडीआरएफ की 8 टीमों को तैनात किया गया है।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या? 10 पॉइंट में जानें सबकुछ
9 mins agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
33 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
36 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines