Cyclone Fengal Landfall Updates: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फेंगल ने दस्तक दे दी है। तूफान ने शनिवार रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के समुद्र तटों को पार किया। रविवार सुबह करीब 2 बजे तक तूफान तमिलनाडु तट से होते हुए पुडुचेरी में घूमता रहा। इसके बाद कराईकल और महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराया। इसके बाद ऊंची-ऊंची समुद्री लहरें उठीं और तट से टकराने लगीं।
गरज चमक के बाद बादल बरसे। 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अभी तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तूफान का असर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे इसी तरह का मौसम रहने का अलर्ट दिया है। साथ ही अनुमान लगाया है कि शाम तक तूफान पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 6 से 10 घंटों में तूफान धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा।
तूफान से निपटने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के कारण चेन्नई में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा है। 3 लोगों की मौत हो गई है। एक ATM के बाहर शॉर्ट सर्किट होने से एक शख्स को करंट लगने से मौत हो गई। एयरपोर्ट खुल गया है, लेकिन फ्लाइट्स अभी कैंसिल हैं। ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। तमिलनाडु के कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, चेन्नई और मयिलादुथुराई जिलों और पुडुचेरी में सोमवार को भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
NDRF की 7 टीमें तैनात हैं और हर टीम में 30 जवान शामिल हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन खुद हालातों पर नजर रखे हुए हैं। IMD के चक्रवात प्रभाग के प्रमुख आनंद दास ने तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पुडुचेरी मत्स्य विभाग ने मछुआरों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। उन्हें समुद्र के पास न जाने की सलाह दी गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में कामेश्वरम, विरुंधमावडी, पुडुपल्ली, वेद्राप्पु, वनमादेवी, वल्लापल्लम, कल्लिमेडु, ईरावायल, चेम्बोडी शामिल हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जनता के लिए टोल-फ्री नंबर 112 और 1077 स्थापित किए हैं। लोग व्हाट्सएप नंबर 9488981070 के माध्यम से भी मदद मांग सकते हैं। तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों के 6 राहत केंद्रों में 164 परिवारों के कुल 471 लोगों को रखा गया है। भारतीय नौसेना भी एक्टिव हो गई है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 hr agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
4 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
9 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
9 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
12 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines