Biparjoy LIVE Updates: बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में भारी तबाही मचाई है। तूफान के शुक्रवार को दोपहर बाद राजस्थान के ऊपर कमजोर पड़ने की आशंका है। तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 22 लोग घायल हो चुके हैं।
अब चक्रवात के राजस्थान में प्रवेश करने की तैयारी है, यहां बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना शहर में तेज हवाओं ने खंभे और पेड़ उखाड़ दिए। रेड अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि MeT ने भविष्यवाणी की है कि बाड़मेर जिले में सुबह 11 बजे के बाद भारी बारिश होगी।
Cyclone Biparjoy LIVE Updates…
- एनडीआरएफ डीजी अतुल करवाल ने कहा कि जैसे ही तूफान कमजोर होता है और एक गहरे दबाव में बदल जाता है, दक्षिण राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान सरकार के अनुरोध पर हमने एक टीम जालौर भेजी है। इसके अलावा, हमारे पास कर्नाटक में 4 और महाराष्ट्र में 5 टीमें तैनात हैं।
- IMD दिल्ली के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात तूफान बिपरजॉय जो कल रात को सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में केंद्रित था, वो धीरे-धीरे ईस्ट-नॉर्थ-ईस्ट दिशा में गति करते हुए आज सुबह 8:30 बजे भुज से पश्चिम- उत्तर-पश्चिम दिशा में 30 किलोमीटर दूरी पर केंद्रित है। यह थोड़ा कमजोर हुआ है। शाम तक यह तूफान कमजोर होकर एक गहरे दबाव में परिवर्तित हो जाएगा।
- गुजरात: द्वारका में #CycloneBiperjoy के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। NDRF कर्मियों ने रुपेन बंदर के निचले इलाके में फंसे 2 लोगों को बचाया।
- NDRF के 6 बटालियन में सहायक कमांडेंट राकेश सिंह बिष्ट ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय के बाद हमें खंभे और पेड़ गिरने की सूचना मिली जिसके बाद हम एक अस्पताल के पास से पेड़ काटने का कार्य कर रहे हैं। कहीं से भी जनहानी की सूचना नहीं आई है। अधिकतर घटना पेड़ और खंभे गिरने की हैं।
- एनडीआरएफ ने बताया कि गुजरात में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण 23 लोग घायल हुए और 24 पशुओं की मौत हो गई। चक्रवात के आने से पहले दो लोगों की जान चली गई थी।
- गुजरात: मांडवी में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ हवाओं के साथ-साथ बारिश हो रही है।
- गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि कच्छ जिले में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वर्तमान में, मुंद्रा, जखुआ, कोटेश्वर, लकफाट और नालिया में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। चक्रवात बिपरजोय के कारण दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। तटीय जिलों के कई हिस्सों में सड़कों की सफाई का काम चल रहा है।
- महाराष्ट्र: मुंबई में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। वीडियो गेट वे ऑफ इंडिया से है।
- गुजरात: कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए।
गुरुवार शाम को गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास तूफान ने दी थी दस्तक
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अरब सागर में 10 दिन से अधिक समय बिताने के बाद, चक्रवात बिपारजॉय ने गुरुवार शाम को गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास दस्तक दी। उधर, पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार (16 जून) को चलने वाली ट्रेनों की एक सूची जारी की, जिन्हें पश्चिम रेलवे पर चक्रवात संभावित क्षेत्रों में एहतियाती उपाय के रूप में पूरी तरह से रद्द या विलंबित किया गया है।
गुजरात में पीजीवीसीएल, मोरबी के कार्यकारी अभियंता जेसी गोस्वामी ने कहा, “तेज हवा से बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गुल हो गई। हम 9 गांवों में बिजली बहाल कर रहे हैं और बाकी गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।”
गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने कहा कि 23 पशुओं की मौत हो गई है, 524 पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines