CUSAT Accident News: शनिवार शाम को कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) में एक टेक फेस्ट के दौरान भगदड़ में चार लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 45 छात्रों को चोट आई और उन्हें कलामासेरी के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दो छात्रों की हालत गंभीर है।
बारिश आने के बाद मची भगदड़
बता दें कि यह घटना तब हुई जब यहां ओपन-एयर ऑडिटोरियम में निखिता गांधी का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। कथित तौर पर भगदड़ तब मची जब अचानक भारी बारिश के बाद छात्र संगीत हॉल के अंदर भाग गए। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कई कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए थे। मृतकों की पहचान अभी तक सामने नहीं आ सकी है। यहां पर ‘ढिश्ना’ नामक वार्षिक टेक उत्सव की मेजबानी की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है। कार्यक्रम शुरू होने के बाद जब बारिश होने लगी तो इसे सुन रहे लोग सभागार की ओर दौड़ पड़े, जिसकी वजह से भगदड़ मचने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।
मृत हालत में अस्पताल ले जाया गया
आज टेक फेस्ट का समापन दिवस था। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र नाच-गाकर और जश्न मनाकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। माना जा रहा है कि सभी घायल छात्र हैं, मेडिकल कॉलेज ने बताया कि उन्हें मृत हालत में अस्पताल ले जाया गया था। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता कलामसेरी मेडिकल कॉलेज और एर्नाकुलम जनरल अस्पताल पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक को आगे की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के उपचुनाव नतीजे आज
19 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
9 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
10 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
10 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
11 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
12 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
12 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
14 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines