हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ओडिशा में CRPF के अफसर ने दफ्तर के बाथरूम में किया सुसाइड, AK-47 से खुद को मारी गोली

विज्ञापन

Odisha News: ओडिशा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रायघर इलाके में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी ने अपने दफ्तर के बाथरूम में एके-47 से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुनील कुमार के रूप में हुई है। वे सीआरपीएफ की चौथी बटालियन में 2IC के रूप में तैनात थे।

खुदकुशी के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। सीआरपीएफ भी खुदकुशी के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें: राजद विधायक बोले- पुलवामा और पुंछ हमला एक जैसे, इसमें दिख रही केंद्र सरकार की साजिश

हफ्ते भर में खुदकुशी का ये दूसरा मामला

एक हफ्ते के भीतर सीआरपीएफ के किसी अफसर के खुशकुशी करने का ये दूसरा मामला है। सीआरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर किशनभाई राठौड़ ने गुजरात के गांधीनगर जिले के चिलोडा गांव के पास सीआरपीएफ परिसर में 19 अप्रैल को अपने सर्विस हथियार एक एके -47 राइफल से खुद को गोली मार ली। सब इंस्पेक्टर कैंपस में गार्ड के पद पर कार्यरत था।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गई थी चार जवानों की जान

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 12 अप्रैल को मेस में फायरिंग हुई, जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद देसाई मोहन नाम के सिपाही को हिरासत में लिया था। एसएसपी बठिंडा गुलनीत खुराना ने कहा कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में लगातार पूछताछ के बाद हमने पाया कि एक हथियार चोरी हो गया है और इसका इस्तेमाल जवानों को मारने के लिए किया गया था। मामले में आर्टिलरी यूनिट के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के सामने इंसास राइफल चोरी करने और अपने चार साथियों की हत्या करने की बात स्वीकार की। शुरुआती जांच में निजी दुश्मनी की बात सामने आ रही है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें