Covid JN.1 Variant: देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में 11 नए कोरोना केस दर्ज किए गए। इस तरह यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 53 हो गई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई में 27, ठाणे और पालघर में एक्टिव मरीजों की संख्या 10-10 हो गई है। वहीं सिंधु दुर्ग में 41 साल का मरीज जेएन.1 से पीड़ित हुआ था, उसका स्वास्थ्य अब बेहतर बताया जा रहा है।
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में दूसरा मामला सामने आया। जबकि लखनऊ में भी नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया। राजस्थान में भी सब वैरिएंट के मरीज 4 हो गए हैं।
नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं
कई राज्यों में नए वैरिएंट जेएन.1 के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का बयान सामने आया। उन्होंने जोर देकर कहा है कि नए वैरिएंट से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने लोगों से एहतियाती कदम उठाने और सतर्क रहने की बात कही है।
एएनआई से बात करते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा- “हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे पास इस तरह का कोई डेटा नहीं है जिससे पता चल सके कि नया वैरिएंट JN.1 अधिक गंभीर है या यह निमोनिया या फिर मृत्यु का कारण बन सकता है। हम ओमीक्रॉन से परिचित हैं। इसलिए बहुत कुछ नहीं बदला है।”
मास्क पहनने की सलाह
उन्होंने सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए कहा- “बिना मास्क के लोगों के साथ बहुत खराब वेंटिलेशन वाले वातावरण में रहने से बचें। अगर आप दूर नहीं रह सकते तो मास्क पहनें क्योंकि किसी संक्रमित व्यक्ति के लंबे समय तक संपर्क में रहने से जोखिम बढ़ जाता है।”
स्वामीनाथन ने आगे कहा- “अगर आपमें थकान, लंबे समय तक बुखार या सांस फूलने जैसे कुछ लक्षण हैं, तो तुरंत अस्पताल जाएं।” उन्होंने आगे कहा- “इन दिनों सांस संबंधी संक्रमण भी तेजी से फैल रहे हैं, इसलिए ये सावधानियां हमें इन्फ्लूएंजा और सामान्य सर्दी के खिलाफ संक्रमणों में भी मदद करेंगी।”
भारत में अब तक जेएन.1 कोविड संस्करण के 21 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 594 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। अब देशभर में एक्टिव केसेज की संख्या पिछले दिन 2,311 से बढ़कर 2,669 हो गई है।
ये भी पढ़ें: Explainer: राज्य एक, आउटब्रेक अनेक… अक्सर केरल में ही क्यों सामने आते हैं बीमारियों के पहले मामले?
संबंधित खबरें
लद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
23 mins ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
56 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
1 hr ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
2 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
13 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines