Live Updates
Covid Alert LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोरोना को लेकर क्या कहा
दिल्ली में कोरोना के 100 से ज्यादा मामले मिले हैं, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अब कोरोना एक आम बीमारी की तरह हो गया है, जैसे सर्दी-खांसी होती है। यह कोई बड़ी या डरने वाली बात नहीं है। सरकार पूरी तरह तैयार है और अस्पताल भी सतर्क हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि चिंता ना करें, बस सावधानी रखें। पिछले हफ्ते सरकार ने अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, दवाएं, ऑक्सीजन और वैक्सीन की तैयारी रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर सब कुछ आसानी से मिल सके।
Covid Alert LIVE: अरुणाचल प्रदेश में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, प्रशासन अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है। कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है, जो खांसी, छींक या संपर्क से फैल सकती है। इसलिए सरकार लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील कर रही है।
Covid Alert LIVE: तमिलनाडु में कितने केस?
Covid Alert LIVE: तमिलनाडू में इस वक्त कोरोना वायरस के 69 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं।
Covid Alert LIVE: पंजाब में कोरोना अलर्ट
Covid Alert LIVE: पंजाब में भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। राज्य में अबतक 13 एक्टिव मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है।
Covid Alert LIVE: कोरोना से बचाव के उपाय
Covid Alert LIVE: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा:
हाथ धोएं।
मास्क पहनें।
सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
संक्रमित लोगों से दूरी बनाएं।
वैक्सीन जरूर लगवाएं।
Covid Alert LIVE: महाराष्ट्र के कल्याण में कोरोना से पहली मौत
Covid Alert LIVE: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। यह एक महिला थी, जो निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थी।
Covid Alert LIVE: अमेरिका में मिला नया वेरिएंट
Covid Alert LIVE: अमेरिका में कोरोना के नए वेरिएंट VUM की पुष्टि हुई है। इस वेरिएंट को फिलहाल WHO ने निगरानी में रखा है और इसे ज्यादा आक्रमक नहीं माना है।
Covid Alert LIVE: हमने कोरोना से लड़ाई लड़ी- पीएम मोदी
Covid Alert LIVE: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने कोरोना वायरस पर बोला हमने कोरोना से लड़ाई लड़ी और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के रास्ते निकालें। मगर हमने फिर भी हमारी अर्थव्यस्था में सुधार किया है।
Covid Alert LIVE: तेलंगाना में हेल्थ एडवाइजरी जारी
Covid Alert LIVE: तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी दामोदर राजनरसिम्हा ने अपने अधिकारियों से कोविड-19 मामलों में वृद्धि पर बारीकी से नजर रखने और जनता को आवश्यक सावधानियों के बारे में शिक्षित करने का आग्रह किया है। हालांकि, इस समय राज्य में कोई खतरे की बात नहीं है।
Covid Alert LIVE: तेलंगाना में नया मरीज
Covid Alert LIVE: तेलंगाना में आधिकारिक तौर पर कोरोना के एक नए मरीज की पुष्टि की गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Covid Alert LIVE: राजस्थान में कोरोना से 2 की मौत
Covid Alert LIVE: राजस्थान में कोरोना के मामलों में बढ़त देखी गई है। यहां 2 पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।
Covid Alert: कोरोना से सबसे ज्यादा मौत कहां?
Covid Alert: भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां अबतक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।
Covid Alert: दिल्ली में 1 हफ्ते में बढ़े मामले
Covid Alert: कोरोना के मरीजों की संख्या राजधानी में बढ़ रही है। पिछले 1 हफ्ते में यहां 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
Covid Alert: केरल में सबसे ज्यादा केस
Covid Alert: भारत में सबसे ज्यादा केरल में कोरोना के मामले, यहां अबतक 400 एक्टिव मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है।
Covid Alert Live: भारत में फिलहाल 4 वेरिएंट मौजूद हैं
Covid Alert Live: इस वक्त भारत में कोरोना के 4 वेरिएंट्स मौजूद हैं- XFG सीरीज, LF.7 सीरीज, JN.1 सीरीज और NB.1.8.1 सीरीज।
Covid Alert Live: पटना पहुंचा कोरोना
Covid Alert Live: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना से 2 लोग संक्रमित पाए गए। दोनों में से एक मरीज पटना एम्स का डॉक्टर भी है।
Covid Alert Live: भारत में कुल मरीजों की संख्या 1000 के पार
Covid Alert Live: देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है। केंद्रिय स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सभी राज्यों के लिए स्पेशल गाइडलाइंस।
कोरोना के JN.1 वेरिएंट के संकेत
नाक बहना।
गले में खराश।
सिरदर्द होना।
बुखार।
सर्दी-जुकाम।
मांसपेशियों में दर्द।
Covid Alert Live: भारत में कुल मरीजों की संख्या 1000 के पार
Covid Alert Live: देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है। केंद्रिय स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सभी राज्यों के लिए स्पेशल गाइडलाइंस।
Covid Alert: भारत में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां अब मरीजों की संख्या 1045 तक पहुंच चुकी हैं। महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका में कोरोना से पहले मरीज की मौत हुई है। यह एक महिला मरीज थी, जो अपना उपचार निजी अस्पताल में करवा रही थी। वहीं, तेलंगाना में भी स्वास्थ्य मंत्री सी दामोदर राजनरसिम्हा ने अपने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य में मरीजों की संख्या, संक्रमण की रोकथाम से लेकर अस्पतालों में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई है।
हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि यहां दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। यहां 2 मरीजों की मौत की भी खबर सामने आई है, जिनमें जयपुर का एक अज्ञात मरीज शामिल है।
पटना में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है। यहां 2 मरीजों के संक्रमित होने की खबर है, जिनमें से 1 पटना एम्स का डॉक्टर बताया जा रहा है।
दिल्ली से सटे नोएडा में भी कोरोना के 8 नए मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इन पेशेंट्स का होम आइसोलेशन के जरिए उपचार किया जा रहा है। इन मरीजों में 1 संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है, जो हाल ही में चेन्नई से आया है।
केरल कोरोना का हॉटस्पॉट है। यहां इस वायरस के मरीजों की संख्या सबसे अधिक यानी 430 तक पहुंच गई हैं। हालांकि, इसके अलावा महाराष्ट्र, बेंगलुरु और दिल्ली में भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। मुंबई में ताजे मामलों की संख्या 43 है, जो पिछले 24 घंटों में मिले हैं। 26 मई तक देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1004 है। केरल में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव हैं।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: नोएडा में कोरोना फैलना शुरू, 8 मरीजों में मिला वायरस, गाइडलाइंस कब होगी जारी?
दिल्ली में 100 से ज्यादा कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है। यहां भी अचानक ही कोरोना के मरीजों का काउंट बढ़ा है, जो चिंताजनक हो सकता है। बता दें कि यहां कोरोना के 2 नए स्ट्रेन की भी खोज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ रही है। इसकी रोकथाम के लिए टेस्टिंग को बढ़ावा देना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सुरक्षा की जा सके।
एशियाई देशों में कोरोना का कहर
एशिया के कई देश जैसे हांगकांग, बैंगकॉक, थाईलैंड, चीन से लेकर पाकिस्तान में भी कोरोना के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। सिंगापुर और हांगकांग सबसे अधिक खतरे में हैं। वहां के मरीजों की मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
31 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
42 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines