Covid 19 Returns : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति और इससे संबंधित पहलुओं की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोमिक सीक्वेंसिंग का आग्रह किया। पीएम मोदी ने विशेष रूप से कमजोर और बुजुर्ग समूहों के लिए Precaution dose को प्रोत्साहित किया जाने पर जोर दिया।
बैठक में पीएम मोदी ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर और मानव संसाधन सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीएम ने राज्यों को कोविड विशिष्ट सुविधाओं का ऑडिट करने की सलाह दी है।
बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी। वहीं, बैठक में पीएम मोदी को स्वास्थ्य विभाग ने सूचित किया कि दवाओं, टीकों और अस्पताल के बिस्तरों के संबंध में पर्याप्त संख्या में उपलब्धता हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर व अन्य लोग उपस्थित थे।
BF.7 ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराने का आग्रह किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा थाकि COVID-19 अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को कोविड पर पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया था। बता दें पिछले छह महीनों में, भारत ने BF.7 ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट के चार मामले दर्ज किए, जो चीन में संक्रमण के मौजूदा उछाल को बढ़ा रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में अपने बयान में कहा, “हमने देश में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों के बीच रैंडम आरटी-पीसीआर सैंपलिंग भी शुरू कर दी है। हम महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।” राज्य यह सुनिश्चित करें कि लोग त्योहार और नए साल के मौसम में भी मास्क पहनें, सैनिटाइज़र का उपयोग करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines