नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है। दुनिया भर में तबाही मचा रहा कोरोना का नया वैरिएंट भारत में भी आ गया है। चीन से फैला ये वैरिएंट जापान और अमेरिका समेत कई देश में हाहाकार मचा रहा है। अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। भारत में भी BF.7 वैरिएंट के चार केस मिले हैं।
कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने आज दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। दिल्ली में कोरोना से एक की मौत के बाद केजरीवाल सरकार हरकत में आ गई है।
कोरोना का वायरस म्यूटेट हो रहा है। ऐसे में इसे रोकना मुश्किल हो रहा है। वैक्सीनेशन करा चुके लोग को फिर कोरोना हो रहा है। दरअसल, कई ऐसे लक्षण हैं जिन्हें कोई भी इंसान सामान्य मानकर अनदेखा कर देता है लेकिन वे लक्षण कोरोना के भी हो सकते हैं। Express.co.uk के अनुसार, कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ZOE ऐप लगातार कोविड के लक्षणों के बारे में यह जानकारी दे रहा है। आइए जानते हैं इस वैरिएंट के लक्षण क्या हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण
-बुखार, सिरदर्द, नाक बहना, छींक, खांसी, गले में दर्द, बोलने में परेशनी, गंध न आना, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, डायरिया
गंध की कमी और सांस लेने में लकलीफ होना कोविड-19 के बीएफ-7 वैरिएंट के कॉमन लक्षण हैं। कोरोना के अन्य वैरिएंट में भी यह सबसे कॉमन लक्षण था। रिपोर्ट के मुताबिक एक मरीज पांच लोगों में वायरस फैला सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की बैठक
इसके पहले देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। COVID अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति का प्रबंधन करने के लिए तैयार हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की कोविड पर बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि अभी तक विमानन के संबंध में कोई बदलाव नहीं है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
1 hr ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
2 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
4 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
4 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines