Covid 19 in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, बैंकॉक और सिंगापुर के सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना और प्रस्थान से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य किए जाने की संभावना है।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत में जनवरी के मध्य में कोविड मामलों में उछाल देखा जा सकता है। सूत्रों ने आगे कहा कि यह आकलन देश में कोविड के उछाल के पिछले रुझानों का विश्लेषण करने के बाद किया गया था।
कुछ देशों में कोविड मामलों में विस्फोट के बीच एक ओर लहर की आशंका में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है। इससे पहले आज दिन में दुबई के दो यात्रियों को चेन्नई हवाई अड्डे पर कोविड पॉजिटिव पाया गया। वहीं, बता दें कगि 24 से 26 दिसंबर के कुल करीब 39 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव केस 3468 हैं, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 47 केस बढ़े हैं। देश में मरीजों का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है। वहीं डेली पॉजिटिव रेट 0.14 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिव रेट 0.18 प्रतिशत है।
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
49 mins ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
2 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
4 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines