Corona Virus News Variant JN.1 : दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इसकी चपेट में भारत समेत कई देश आ रहे हैं। इस बार कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसे लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचने और मास्क लगाने की सलाह दी है। ऐसे में आप घरों से बाहर निकलने से पहले डॉक्टरों की सलाह जरूर पढ़ लें।
कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट JN.1 को लेकर देश में अलर्ट जारी है। एक्सपर्ट्स की टीम नए वैरिएंट की बारीकी से जांच कर रही है। इस बीच नीति आयोग के मेंबर (हेल्थ) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में JN.1 वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं और इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से इस जीनोम पर शोध किया जा रहा है। गोवा में सबसे ज्यादा 19 मामले आए हैं, जबकि केरल और महाराष्ट्र में एक-एक केस पाए गए हैं।
यह भी पढे़ं : Corona का नया वेरिएंट कितना खतरनाक?
बेंगलुरु और चंडीगढ़ में लौटा मास्क
बेंगलुरु में कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के मामले आने के बाद लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। वहीं, चंडीगढ़ में मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। यहां भीड़भाड़ वाली जगहों और अस्पतालों में मास्क पहनने के लिए कहा गया है। इस बीच दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने JN.1 वैरिएंट से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है।
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट
सफदरजंग अस्पताल के डॉ. रोहित कुमार ने कहा कि कोरोना एक RNA वायरस है, जो समय-समय नए वैरिएंट का रूप ले रहा है। इस बार कोरोना वायरस का नया सब वैरिएंट JN.1 सामने आया है। हालांकि, दिल्ली में अभी तक इस वैरिएंट का केस सामने नहीं आया है। हम कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर बनाए हुए हैं और इसे लेकर अलर्ट भी हैं। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं, उनकी जांच की जा रही है और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजा जा रहा है, ताकि नए वैरिएंट का पता लग सके।
डॉक्टरों ने दी ये सलाह
डॉक्टर ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, गले में खराश, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो वे तत्काल से डॉक्टरों से अपनी जांच कराएं। इस वक्त सांस से संबंधित समस्या और अस्थमा के मरीजों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर सर्दी के मौसम में लोगों को गंभीर बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में पहले से सुगर या हार्ट से संबंधित बीमारी पाई जा रही है।
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
4 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
5 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
6 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
9 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
10 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
13 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
13 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines