Corona Virus New sub-variant JN1 In Chandigarh, चंडीगढ़: तीन राज्यों को जोड़ने वाले सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर मास्क की एंट्री हो गई है। देश में कोरोना वायरस के नए वैरियंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भीड़भाड़ वाली जगहों और विशेष तौर पर अस्पतालों आदि में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के मुताबिक बुखार-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति को तुरंत डॉक्टरी चेकअप कराना होगा। अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट भी करना होगा।
देश में आए 21 नए मामले
बता दें कि दुनिया के कई देशों समेत भारत में भी एक बार कोरोना वायरस ने लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बीते दिनों केरल में चार और उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, वहीं अब राजस्थान और कनार्टक जैसे कई और राज्यों में भी यह महामारी पैर पसारने लग गई है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने जानकारी साझा की है कि देश में कोविड-19 के सब वैरिएंट JN.1 के 21 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इन नए 21 मामलों में से 19 गोवा के हैं तो केरल और महाराष्ट्र में भी एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए वैरियंट से संक्रमित मिला है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ने राजस्थान में भी मारी एंट्री, कॉन्स्टेबल समेत दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव; दोनों होम क्वारंटाइन
लगभग 92 प्रतिशत लोग चुन रहे घर पर ही इलाज का विकल्प
इस खतरे से निपटने के लिए एक और केंद्र सरकार तीन दिन पहले ही राज्याें के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है, वहीं बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद मंडाविया ने कहा कि हम सबको हर चुनौती का डटकर मुकाबला करना है। इसी के साथ नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना से संक्रमित 91 से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही इलाज कराना ठीक समझ सहे हैं। उधर, इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि इससे ज्यादा खतरा नहीं है।
जानें क्या है वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट, जिसमें शामिल हुआ JN.1 वैरिएंट, WHO का नया अलर्ट
चंडीगढ़ प्रशासन ने भी की गाइडलाइन जारी
इन्हीं हालात के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन की तरफ से लोगों को हिदायत दी गई है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें और अगर जाना भी पड़ जाए तो हर हाल में मास्क पहनकर अपने आप को तो दूसरों को भी सुरक्षित रखने की कोशिश करें। बुखार-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे सिम्टम्स नजर आने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाना बेहद जरूरी है और अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट भी होना होगा। इसी के साथ अनिवार्य है कि अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके तीमारदारों बिना मास्क नजर न आएं।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
1 hr ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
2 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
5 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
8 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
12 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
15 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
16 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines