Corona Situation in India: कोरोना वायरस फिर से दुनिया में फैल रहा है। दुनियाभर के करीब 40 देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। परेशानी की बात तो यह है कि भारत भी इससे अछूता नहीं है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 341 नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा मामले केरल से मिले हैं। वहीं पिछले 2 हफ्तों में कोरोना से 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बुधवार को एक बैठक की।
स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में क्या रहा?
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री को एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि ‘हमें सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं।’ उन्होंने अस्पताल की तैयारियों पर भी बात की और यह तय किया कि सभी अस्पतालों में हर 3 महीने में एक बार मॉक ड्रिल होनी चाहिए। बैठक में यह बताया गया कि देश में नए वेरिएंट JN1 के 21 मामले सामने आए हैं।
क्या है नए वेरिएंट का टाइप?
नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पॉल ने बताया कि मीटिंग में देश के अंदर कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर डिटेल में डिस्कशन की गई। इस बार जो आउट ब्रेक सामने आया, उससे यह पता चला है कि नया वायरस एक सब टाइप है, जिसका 2.86 का वेरिएंट है। यह वेरिएंट माइल्ड डिजीज है। इसका सीरियस डिजीज अभी तक सामने नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमे याद रखना होगा कि कोविड-19 अभी गया नहीं है। WHO ने नए वायरस को ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ बताया है।
यह भी पढ़ें: ‘पार्टी से मिल रही इज्जत को डाइजेस्ट करें’ सिद्धू से बाजवा का अनुरोध
देश में कोरोना की स्थिति
देश में इस समय कोरोना के 2,311 मामले फिलहाल एक्टिव हैं। 5 राज्यों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से अधिक है। केरल में 21, महाराष्ट्र में 7 के लगभग पॉजिटिविटी रेट है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 341 मामले सामने आए और 3 मरीजों की मौत हुई है।
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
5 mins agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
1 hr ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 hr ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
2 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
4 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
5 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
5 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
5 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines