नई दिल्ली: कोरोना वायरस फिर से लौट रहा है। चीन समेत कई देशों में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। इस बीच चीन में जिस वैरिएंट ने तबाही मचाई है उसके एक केस की पुष्टि वडोदरा के मरीज में हुई है। चीन में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF7 ने केस हाहाकार मचा दिया है। BF7 का केस गुजरात के वडोदरा में मिला है। एक NRI महिला इस वैरिएंट से संक्रमित हैं।
बता दें कि गुजरात में दो कोरोना के मामले सामने आए है। जिसे लेकर अब खबर आई है कि ये वो भी BF7 से संक्रमित हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल की जांच की जा रही है।
चीन में कोरोना की नई लहर देखी जा रही है। राजधानी बीजिंग और शंघाई जैसे अहम शहरी केंद्रों में स्थिति चिंताजनक है। ताबाही के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। चीन में हाल ही में कोविड-19 मामलों में हुई वृद्धि में लाखों मौतों का अनुमान लगाया गया है क्योंकि स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से चरमरा गई है। एक अनुमान के मुताबिक अगले 90 दिनों में चीन की 60% से अधिक और दुनिया की 10% आबादी के कोविड से संक्रमित होने की संभावना है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आज बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। COVID अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति का प्रबंधन करने के लिए तैयार हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की कोविड पर बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि अभी तक विमानन के संबंध में कोई बदलाव नहीं है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
39 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
42 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines