Jammu Student Tilak Controversy: जम्मू के सरकारी स्कूल में बच्चों के तिलक लगाकर स्कूल आने पर पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन ने हेड मास्टर वंदना शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर को सस्पेंड किए जाने के विरोध में स्कूल के ही बच्चों ने अपने स्कूल में ताला जड़ दिया है। बच्चे और उनके अभिभावक हेडमास्टर की बहाली की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरे स्टाफ को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
बता दें कि जम्मू के सरकारी स्कूल के कुछ छात्रों द्वारा तिलक लगाकर स्कूल आने का मामला सामने आया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद विभाग ने एक्शन लिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सरकारी हाई स्कूल चक जाफर की प्रभारी प्रधानाध्यापक वंदना शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। ये कार्रवाई जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा नियम 1956 के नियम 31 के तहत की गई है। इसका लेटर भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली को दहलाने की साजिश किसकी? प्रशांत विहार में तेज धमाके से दहशत में आए लोग
जानें पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर के राजौरी की रहने वाली लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि नवरात्रि के दौरान माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंचने पर उसकी नाबालिग बेटी को शिक्षक निसार अहमद ने बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने पर संज्ञान लेते हुए राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए। लड़की के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा इस तरह की घटनाएं एक बुरी मिसाल कायम करेंगी।
बता दें कि स्कूल में किसी भी बच्चे को पीटना और चोट पहुंचाना अपराध की श्रेणी में आता है। बीएनएस की धारा 325, 352, 323 और 506 के तहत आरोपी को जेल और जुर्माना दोनों सजा मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः ‘दिनदहाड़े गैंगवार’, केजरीवाल बोले- ‘BJP से दिल्ली नहीं संभल रही’, अमित शाह पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines