संजीव त्रिवेदी, नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेगी। इसके तहत गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक भारत जोड़ो जैसी पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज दिल्ली में प्रभारियों और सभी प्रदेश अध्यक्षों से बातचीत की। इस बैठक में ये भी तय हुआ कि प्रियंका गांधी दिल्ली में एक दिन अलग से महिला यात्रा निकालेंगी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका ऐलान किया।
तीन हजार किलोमीटर चलकर आया हूं
वहीं हरियाणा से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं तीन हजार किलोमीटर चलकर आया हूं। शुरुआत में सरकार के लोग कह रहे थे कि ये यात्रा 2-3 दिन ही चल पाएगी। इन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए हज़ारों करोड़ खर्च किए, लेकिन मैंने एक झटके में इनके किये कराये को खत्म कर दिया। इस यात्रा में लोग जुड़ते जा रहे हैं और सरकार डर गई है।
और पढ़िए – केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, दिसंबर 2023 तक 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मिलेगा 5 किलो मुफ्त अनाज
इतना लम्बा चलना आसान काम नहीं
राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार कहने लगी राहुल जी कोरोना आ गया यात्रा बंद कर दीजिए। इनकी अपनी यात्राएं चलती रहें और हमें बंद करने के लिए कहते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम सबने शुरुआत में सोचा था कि इतना लम्बा चलना आसान काम नहीं है, लेकिन अब किसी भी यात्री को थकान ही नहीं होती। भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया था। शनिवार को यह दिल्ली में एंट्री लेगी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines