Karnataka New CM: कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि सीएम के नाम पर ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। उन्होंने रविवार देर रात कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ज्यादा समय नहीं लेंगे और जल्द ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।
कर्नाटक के बेंगलुरु में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की रविवार देर रात हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस पर फैसला लेगा। मैं अपने फैसले को खड़गे साहब के फैसले से नहीं बदल सकता। वे हमारे वरिष्ठ हैं, वे कर्नाटक की धरती के लाल हैं और मुझे यकीन है कि उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा।
और पढ़िए – Decision On Karnataka CM: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर मंथन जारी; खड़गे के घर बैठक में नवनिर्वाचित विधायक, राहुल गांधी मौजूद
सीएलपी बैठक के बाद बुलाई गई थी बैठक
यह बैठक कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की ओर से सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद बुलाई गई थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक के मुख्यमंत्री का नाम चुनने के लिए अधिकृत किया गया था। प्रस्ताव में कहा गया है, “कांग्रेस विधायक दल सर्वसम्मति से संकल्प करता है कि एआईसीसी अध्यक्ष कांग्रेस विधायक दल के नए नेता को नियुक्त करने के लिए अधिकृत हैं।”
बेंगलुरु के एक होटल में रविवार देर रात शुरू हुई मीटिंग रात 1.30 बजे तक चली। इसमें सभी 135 नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पार्टी नेता जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया मौजूद थे। बैठक में सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और अन्य जैसे पार्टी नेताओं ने भी भाग लिया।
पर्यवेक्षकों ने विधायकों से अलग-अलग की मुलाकात
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की और अपने विचार दर्ज किए और अब वे कांग्रेस नेतृत्व को एक रिपोर्ट सौंपेंगे और उसके बाद अगले नेता की घोषणा की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि विधायकों की राय लेने की प्रक्रिया आज रात तक ही पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद पर्यवेक्षक एआईसीसी अध्यक्ष को राय से अवगत कराने के लिए दिल्ली जाएंगे।
और पढ़िए – The Kerala Story: ‘दर्शक नहीं थे तो थिएटर्स ने बंद की स्क्रीनिंग’, SC को तमिलनाडु सरकार का जवाब
इससे पहले रविवार को बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जमा हो गए और ‘हमें डीके शिवकुमार को सीएम चाहिए’ के नारे लगाने लगे थे। बता दें कि कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर करते हुए 135 सीटें जीती है। बीजेपी 66 सीटें जीतने में कामयाब रही। जनता दल-सेक्युलर (JDS) को 19 सीटों पर जीत मिली थी। निर्दलीयों ने दो सीटें जीती हैं जबकि कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने एक-एक सीट जीती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
6 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines