Rahul Gandhi Nomination Wayanad: राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वायनाड में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के साथ एक रोड शो भी किया और सभा को भी संबोधित किया। राहुल गांधी के रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली। सामने आई तस्वीरों में राहुल गांधी का काफिला लोगों के घिरा हुआ दिखाई दिया।
नामांकन से पहले राहुल गांधी का रोड शो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कलपेट्टा से रोड शो किया और नामांकन दाखिल करने से पहले एकत्रित भीड़ को भी संबोधित किया। रोड शो में राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल और दीपा दास समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।
वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। वहीं लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने वायनाड से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा को मैदान में उतारा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड से जीत चुके हैं।
2019 के लोकसभा चुनावों में, राहुल गांधी ने को वायनाड में 10,92,197 में से 7,06,367 वोट मिले थे और जीते थे। सीपीआई के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर थे। हालांकि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अपनी पारम्परिक सीट अमेठी को हार गए थे, जहां से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 4 अप्रैल है आखिरी तारीख
बता दें कि केरल में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा, 4 अप्रैल को नामांकन की आखिरी तारीख है। लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों में मतदान होने वाला है। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा और चुनाव के नतीजे 4 जून को आमने आएंगे।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines