लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए बिल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के नए बिल की काफी चर्चा हो रही है। ये बिल हमे मध्ययुगीन काल में ले जा रहा है, जब राजा की ही मर्जी चलती थी। राजा अपनी मर्जी से किसी को भी पद से हटा देता था। कुछ ऐसा ही सरकार के इस बिल में भी है।
राहुल गांधी ने कहा कि अपने क्षेत्र से चुना गया जनप्रतिनिधि का चेहरा अगर सरकार को पंसद नहीं आएगा तो वह उसके पीछे ED को लगा देंगे, फिर केस दर्ज करा देंगे। इसके बाद लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति को 30 दिनों के भीतर हटा दिया जाएगा। आखिर सरकार इस बिल क्यों लाना चाहती है, इसका जवाब उनके पास नहीं है। सरकार तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है। वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है।
ये भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की तैयारी में विपक्ष, लाएगा महाभियोग प्रस्ताव, इंडिया गठबंधन की बैठक में बनी सहमति
जगदीप धनखड़ को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने आगे कहा कि आखिर हम एक नया उपराष्ट्रपति क्यों चुन रहे हैं। यह बात सभी को पता है। कल ही मैं किसी से इस बारे में बात कर रहा था। मैंने उनसे पुराने उपराष्ट्रपति कहां चले गए।
ये भी पढ़ें: ‘ना कोई पक्ष, ना कोई विपक्ष, सभी पार्टियां समकक्ष’, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
बिहार में भी वोट चोरी का प्रयास
लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार में महाराष्ट्र शैली की वोट चोरी का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में ऐसे प्रयास विफल होंगे।
ये भी पढ़ें: लोकसभा में गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने के बिल का विरोध, विपक्षी सांसदों ने अमित शाह के सामने कॉपी फाड़ी
संबंधित खबरें
टोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
1 hr agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
2 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
3 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
5 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoLIVE: युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड, रैली में नहीं लिया था हिस्सा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines