नई दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस के तेवर तल्ख हैं और पार्टी केंद्र सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी कांग्रेस ने 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का ऐलान किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि कांग्रेस महंगाई (Inflation) और बेरोजगारी (Unemployment) के खिलाफ अपनी लड़ाई को आने वाले हफ्तों में और तेज करेगी।
जयराम रमेश ने कहा इस रैली से पहले 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य कई स्थानों पर ‘महंगाई चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। जिसका समापन 28 अगस्त को रामलीला मैदान में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली के साथ होगा। रामलीला मैदान रैली को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक की इस रैली को राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच अगस्त को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जिसके साथ लोगों ने खुद को जोड़ा। वहीं प्रधानमंत्री ने हताशा में आकर इसे ‘काला जादू’ (Black Magic) बताने का प्रयास किया जो इस बात को दर्शाता है कि केंद्र सरकार आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।’
इससे पहले राहुल गांधी ने आज एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कि अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।
वहीं प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के काले जादू वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा कि आप इधर उधर की बात न करें ये बताएं कि महंगाई बढ़ाकर क्यों लूटा। जनता को काले कपड़ों से गिला नहीं, आपकी रहबरी पर सवाल है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो काला जादू फैलाने का काम कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
45 mins ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
1 hr ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines