कांग्रेस नेता शशि थरुर ने एक बार भी सबको चौंका दिया है। शशि थरूर ने ‘वीर सावरकर अवॉर्ड’ लेने से मना कर दिया। आज दिल्ली में अवार्ड दिया जाना था। लगातार बीजेपी की तरफ झुकाव की वजह से लोगों में पार्टी छोड़ने की काफी चर्चा थी। लेकिन अवॉर्ड न लेने के फैसले के कयासों पर ब्रेक लगा दिया।
दिल्ली के NDMC कन्वेंशन हॉल में 10 दिसंबर को पहला वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 मिलना था। इसके लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर के नाम पर मुहर लगी थी। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी शामिल होना था। लेकिन थरूर ने अवॉर्ड लेने से मना करके सबको चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में पुतिन के सम्मान में डिनर में राहुल-खरगे को नहीं बुलाया, शशि थरूर को न्योता
शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से कहा कि मुझे पुरस्कार के बारे में न तो बताया गया था और न ही मैंने इसे स्वीकार किया। उन्होंने सहमति के बिना नाम घोषित करने के लिए आयोजकों को ‘गैर-जिम्मेदार’ बताया।
बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर के रवैये को लेकर लोगों में लगातार चर्चा थी कि शशि थरूर कभी भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद शशि थरूर भारत के प्रतिनिधित्व करने के लिए कई देशों की यात्रा पर गए। कई मौके आए जब शशि थरूर का झुकाव बीजेपी की तरफ दिखा। हाल ही में रूसी राष्टपति पुतिन भारत यात्रा पर आए थे। उस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पूरे विपक्ष को छोड़कर केवल कांग्रेस नेता शशि थरूर को बुलावा मिला था।
यह भी पढ़ें: शशि थरूर की टिप्पणी से कांग्रेस ने खुद को किया अलग, आडवाणी को दी थी जन्मदिन की शुभकामनाएं
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines