Shashi Tharoor Reacts on Work Weeks: वर्क कल्चर पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी के फाउंडर नारायण मूर्ती का कहना है कि भारतीय युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए। वहीं दुनिया की 5 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का कहना है कि हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही काम करना चाहिए। इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति द्वारा कार्य सप्ताहों पर की गई टिप्पणियों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने तंज कसा है। एक्स पर पोस्ट में थरूर ने कहा कि बिल गेट्स और नारायण मूर्ति की टिप्पणियों पर अमल करें तो हम 5-दिवसीय कार्य सप्ताह के साथ समाप्त हो जाएंगे और वहीं पहुंच जाएंगे, जहां हम हैं।
‘जीवन का उद्देश्य केवल नौकरी करना नहीं’
बता दें कि हाल ही में नारायण मूर्ती ने सुझाव दिया कि देश की उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए भारत के युवाओं को हर हफ्ते 70 घंटे काम करना चाहिए, जबकि गेट्स ने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल नौकरी करना नहीं है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता(Artificial Intelligence) के कारण तीन दिन का कार्य सप्ताह संभव है।
यूजर्स ने किए कमेंट
शशि थरूर की यह पोस्ट 2.8 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर सहमति जताई और कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, हमें कितना काम करना चाहिए, यह केवल हम ही तय कर सकते हैं कोई और नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, हम ऑफिस में जितना ज्यादा काम करेंगे उससे नारायण मूर्ती को फायदा होगा, जबकि बिल गेट्स काम की उत्पादकता बढ़ाकर पैसा कमाते हैं। वहीं तीसरे यूजर ने शशि थरूर की तारीफ करते हुए कहा कि हम आपसे सहमत हैं बेशक समाज में कुछ और भी चीजें हैं…परिवर्तन की जरूरत है, कार्यदिवस की नहीं…ऐसी महान शख्सियतों को एक और सकारात्मकता पर काम करना चाहिए।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
13 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
15 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
16 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
16 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
16 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
17 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines