2000 Currency Notes: भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर लेने का फैसला लिया है। हालांकि वैध रहेंगे। जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं, वे 23 मई से 30 सितंबर के बीच किसी भी बैंक में जमा कर सकते हैं। इस फैसले के बाद केंद्र सरकार एक बार फिर नोटबंदी को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बेंगलुरु में कहा कि कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि नोटबंदी गलत थी, जिससे लोग परेशान हुए थे। 500-1000 के नोट को बंद कर 2000 रुपए के नोट लाना और फिर उसे बंद करने से लोगों को अनावश्यक परेशानी होगी। ऐसे फैसलों से अर्थव्यवस्था मज़बूत होने की बजाए कमजोर होती है।
पीएम मोदी के चलते अर्थव्यवस्था को हुआ नुकसान
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने के आरबीआई के फैसले पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी फिर नए नोटों को चलाना यह पूरी अवधारणा पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई थी। इसके कारण अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है। मुझे नहीं पता कि अब इस नए कदम से क्या फायदा और क्या नुकसान होगा, लेकिन मुझे आशा है कि निर्णय विशेषज्ञों द्वारा लिया गया था।
यह भी पढ़ें: 2000 Rs Note: दो हजार के नोट वापस लेगा RBI, कल से किसी भी बैंक में कर पाएंगे जमा, 30 सितंबर आखिरी तारीख
सुशील मोदी बोले- काले धन पर यह दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह काले धन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक है जिससे बचा कुचा काला धन लोगों के पास है वह बाहर निकलेगा। अगर अमेरिका 100 डॉलर के नोट से काम चला सकता है तो भारत में 2000 रुपए की आवश्यकता क्या है? नोटबंदी के दौरान सरकार ने तात्कालिक तौर पर लोगों को राहत देने के लिए 2000 रुपए के नोट को छापना शुरू किया था। इससे आम आदमी को परेशानी नहीं होगी क्योंकि उनके पास 2000 रुपए नोट नहीं है: भा
आरबीआई ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
रिजर्व बैंक 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस ले लेगा, लेकिन यह वैध मुद्रा बना रहेगा। आरबीआईने कहा कि 2000 रुपये का नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेगा। RBI को उम्मीद है कि लोगों के लिए बैंकों के साथ नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय पर्याप्त है। चलन में चल रहे 2000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंकों में वापस आ जाएंगे। यह RBI की नियमित कवायद है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
RBI का कहना है कि 23 मई, 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है। सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोटों के लिए जमा या विनिमय सुविधा प्रदान करेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 mins agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
13 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines