Charanjit Singh Channi Jignesh Mevani Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच चर्चा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुजरात के नेता जिग्नेश मेवाणी को राजस्थान से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि दलित चेहरों को चुनावी मैदान में उतारकर कांग्रेस अपनी जीत के आंकड़े को बढ़ाना चाहती है। हालांकि अब केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ दी।
पंजाब के नेता राजस्थान से क्यों लड़ेंगे?
उन्होंने कहा कि सीईसी की मीटिंग में इन दोनों नामों पर कोई चर्चा नहीं की गई है। न तो चरणजीत सिंह चन्नी और न ही जिग्नेश मेवाणी का कोई नाम है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नेता हैं, उन्हें राजस्थान से चुनाव क्यों लड़ाया जाएगा। रंधावा ने कहा- पता नहीं किसने ये नाम किसने चलाए। मुझे भी इस बारे में कॉल आया था, लेकिन ऐसी किसी बात की कोई चर्चा नहीं है। रंधावा ने कहा- हमारी सभी सीटों पर चर्चा हो गई है। हमने हर सीट पर एक ही नाम सुझाए हैं। लिस्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
दलित वोटरों पर नजर
जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी और जयपुर से दलित नेता जिग्नेश मेवानी को चुनावी मैदान में उतारने की बात कही जा रही थी। कहा जा रहा था कि गुजरात वडगाम के विधायक जिग्नेश मेवानी और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के जरिए कांग्रेस दलित वोटरों पर खास नजर रख रही है।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खारिज कीं सभी अटकलें
दरअसल, श्रीगंगानगर में अनुसूचित जाति और सिख का बड़ा वोट बैंक है, कहा जा रहा था कि कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी को उतारकर दलित और सिख वोट बैंक को साध सकती है। हालांकि श्रीगंगानगर में बाहरी लोगों का विरोध भी हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी को उतारने की गलती नहीं करेगी। यही वजह है कि बाहरी नेता के सवाल पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि पंजाब के नेता यहां क्यों लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं दानिश अली, जिनके शामिल होते ही वेस्ट यूपी में मजबूत हुई कांग्रेस, कहां से ठोकेंगे ताल?
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
7 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
9 mins agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
30 mins agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
34 mins agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
1 hr agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
2 hrs agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
2 hrs ago'देखो वो आ रहे हैं...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines