One Nation One Election: देश में एक देश एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने कमेटी गठित कर दी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए सरकार आज अधिसूचना जारी कर सकती है।
बता दें कि कल ही सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए 18 से 22 सितंबर तक विशेष सत्र बुलाया है। माना जा रहा है कि इस सत्र में सरकार एक चुनाव पर बिल भी ला सकती है। केंद्र द्वारा बनाई गई कमेटी एक देश एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर विचार करने के साथ देश में आम लोगों से भी राय लेगी। वहीं सरकार के इस फैसले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चैधरी ने कहा कि आखिर अचानक सरकार को एक देश एक चुनाव की जरूरत क्यों पड़ गई।
यह है सत्र बुलाने की प्रकिया
बता दें कि नियमों के अनुसार एक साल में संसद के 3 सत्र होते हैं। बजट, मानसून और शीतकालीन। एक बैठक के बीच 6 महीने से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए। यानि संसद के 2 सत्रों के बीच 6 महीने से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए। यहीं नियम राज्य की विधानसभाओं के लिए भी लागू होता है। मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त चलेगा। विशेष सत्र मानसून सत्र के 37 दिन बाद आयोजित हो रहा है। शीतकालीन सत्र नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा।
वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थक है प्रधानमंत्री मोदी
साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के कुछ समय बाद ही वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत शुरू कर दी थी। संविधान दिवस के मौके पर एक बार पीएम ने कहा था कि आज देश में एक चुनाव सिर्फ बहस का मुद्दा नहीं है। ये भारत की जरूरत है। इसलिए इस मुद्दे पर गहनता से अध्ययन किया जाना चाहिए।
1967 तक साथ हुए थे चुनाव
इस व्यवस्था के अनुसार पूरे देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होते हैं। आजादी के बाद 1967 तक देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ-साथ होते थे, लेकिन 1968 और 1969 में कई विधानसभाएं भंग हो गई। इसके बाद 1970 में लोकसभा भंग कर दी गई। इस वजह से देश में एक चुनाव की परंपरा टूट गई।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
6 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
8 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
10 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
13 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
14 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines