हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुशखबरी: कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी कटौती, आज से लागू हुआ नया रेट

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में अप्रैल और मई की शुरुआत में भी कटौती की गई थी। बीते 1 मई को भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG की कीमत में कटौती की थी।

विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी कटौती

सरकार ने गैस सिलेंडरों के कीमतों में भारी कटौती करते हुए लोगों को राहत दी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के कीमत में 24 रुपये की कटौती की गई है, जो 1 जून यानी आज से प्रभावी हो गई है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 जून से 1723.50 रुपये होगी।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत नहीं हुई कम

कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर कीमत घटने के बाद लोगों को एक उम्मीद जागी है। दरअसल लोगों को लग रहा है कि अब जल्द ही घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में भी घटौती की जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। वर्तमान घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम पर यथावत हैं। घरेलू रसोई गैस की कीमत में आखिरी बार 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन

इस आधार पर होती है कीमत तय

बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत एवं विदेशी विनिमय दर के आधार पर एटीएफ और एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

अप्रैल-मई में भी हुई थी कटौती

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों पर पहली बार कटौती नहीं की गई है। इससे पहले अप्रैल और मई की शुरुआत में भी कीमत में कटौती की गई थी। बीते एक मई को भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी की कीमत में कटौती की थी। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 14.50 रुपये घटा दी थी। इस कटौती के बाद एलपीजी की कीमत 1,747.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले 1 अप्रैल से प्रति सिलेंडर इस पर 41 रुपये की कटौती की गई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola