Supreme Court Notice on Coaching Center Accident: दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में राउ IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और तल्ख तेवर दिखाते हुए केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को नोटिस जारी किया है। बेंच ने नोटिस में कोचिंग सेंटरों में बच्चों की सेफ्टी के लिए गाइडलाइन बनाने को लेकर आदेश दिया। बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कोचिंग सेंटर क बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से उसमें डूबकर UPSC की तैयारी कर रहे 3 स्टूडेंट्स मारे गए। आप बच्चों के जिंदगी से खेल रहे हैं। कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर बन गए हैं। इसलिए जरूरी है कि कोचिंग सेंटर्स में बच्चों की सेफ्टी के लिए गाइडलाइन बनाई जाए और सख्ती से उसका पालन सुनिश्चित कराया जाए।
कोचिंग सेंटरों को ऑनलाइन मोड में करने की सलाह
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी करके पूछा कि कोचिंग सेंटरों मे सेफ्टी के क्या नियम लागू किए गए हैं? सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को इस मामले मे कोर्ट की सहायता करने को कहा। बेंच ने टिप्पणी की है कि अगर कोचिंग सेंटर सेफ्टी नॉर्म को पूरा नहीं करते तो इनको ऑनलाइन मोड में कर दिया जाना चाहिए। दिल्ली हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर कोचिंग हादसे के बाद जिन कोचिंग सेंटर के पास फायर NOC नहीं है, उन्हें बंद करने का आदेश दिया था। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश को कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फेडरेशन के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से हुई थी 3 की मौत
बता दें कि गत 23 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी। ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया था। ओल्ड राजिंदर नगर में बने राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में उस शाम को काफी स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन कोचिंग सेंटर का गेट टूटा होने के कारण सड़क पर जमा पानी सेंटर में भर गया और बेसमेंट में भी करीब 10 फीट पानी भर गया। पानी भरने से दरवाजा लॉक हो गया और स्टूडेंट्स बाहर नहीं निकल पाए। NDRF और लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए स्टूडेंट्स को बाहर निकाला, लेकिन इससे पहले कि सभी बाहर निकल पाते, 2 लड़कियां और एक लड़का पानी में डूब गए। उनकी मौत हो गई, तीनों की लाशें निकाली गईं। इस हादसे के कारण पूरे देश के स्टूडेंट्स में गुस्से की लहर फूट गई थी।
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
35 mins agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
1 hr agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
1 hr agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
2 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
3 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
4 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
5 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
5 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
12 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines