CJI Shoe Attack Case Update: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर का बयान सामने आया है. उसका कहना है कि अपने किए का न तो उसे कोई पछतावा है और न ही वह माफी मांगेगा. बता दें कि 6 अक्टूबर को वकील राकेश किशोर ने सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-1 में मुख्य न्यायाधीश (CJI) गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की, लेकिन उसका टारगेट चूक गया. उसने सनातन धर्म के नारे लगाते हुए जूता फेंका. CJI गवई ने कुछ रिएक्ट नहीं किया, लेकिन पुलिस ने राकेश को पकड़ लिया.
बार काउंसिल ने आरोपी को किया सस्पेंड
वहीं सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने राकेश किशोर के खिलाफ कोई केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया तो पुलिस ने उसे रिहा करके घर भेजा दिया. उसका जूता भी लौटा दिया गया, वहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने राकेश किशोर को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया और कहा कि अब वह पूरे देश में कहीं भी वकालत नहीं कर पाएगा. उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी होगी, इस बीच राकेश किशोर ने मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा और बताया कि उसने देश के चीफ जस्टिस पर भरी कोर्ट में जूता क्यों फेंका?
इस वजह से फेंका था CJI गवई पर जूता
राकेश किशोर कहता है कि न मैं नशे में था और न ही मुझे डर लग रहा है. मैं आहत था, मेरे दिल का चोट लगी थी. कोर्ट में कल जो कुछ भी हुआ, उसका मुझे कोई पछतावा नहीं है. 16 सितंबर 2025 को मुख्य न्यायाधीश गवई की अदालत में एक जनहित याचिका आई थी. मुख्य न्यायाधीश ने याचिका पर सुनवाई की, लेकिन मजाक उड़ाते हुए कहा कि जाओ और मूर्ति से प्रार्थना करो. उसे अपना सिर वापस लगाने के लिए कहो. अरे सनातन धर्म से जुड़े मामले की सुनवाई ऐसे होती है. याचिकाकर्ता को राहत न दो, लेकिन उसका मजाक तो मत उड़ाओ.
CJI को पद की गरिमा रखनी चाहिए
राकेश किशोर ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश गवई इतने ऊंचे और संवैधानिक पद पर बैठे हैं तो उन्हें इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए. ‘माईलॉर्ड’ क्यों कहा जाता है, इसका मतलब समझना चाहिए. मॉरीशस में उन्होंने कहा कि भारत देश बुलडोजर से नहीं चलेगा तो मुख्य न्यायाधीश बताएं कि क्या योगी आदित्यनाथ सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर की कार्रवाई करके गलत कर रहे हैं? न्याय करते हैं जज, उन्हें संवेदनशील होना चाहिए. मन बहुत दुखी है, इसलिए मैं न तो माफी मांगने वाला हूं, न ही मुझे अपने किए का अफसोस है.
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
13 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
14 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
16 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines