CISCE Syllabus Revised With New Pass Criteria: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (CISCE) ने अपने सिलेबस में बदलाव कर दिया है। साथ ही एग्जाम में पास होने का नया क्राइटेरिया भी तय किया है, जिससे स्टूडेंट्स को काफी फायदा होगा। CISCE के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल (प्रतिनिधि) ने इसकी पुष्टि की और बदलावों संबंधी नोटिफिकेशन पर साइन करके उसे जारी किया। उन्होंने बताया कि नए नियम साल 2027 से लागू होंगे। ISC फॉर क्लास 12 एग्जाम सिस्टम में बदलाव किया गया है। इसमें न्यू पास क्राइटेरिया, 2 स्ट्रीम अंग्रेजी और गणित, सिलेबस में बदलाव और नए विषयों की शुरुआत शामिल है।
यह भी पढ़ें:Pariksha Pe Charcha 2025: डिप्रेशन भगाएं, तय करें अपना लक्ष्य… पीएम मोदी की छात्रों से अपील
सर्टिफिकेट और नंबर रिपोर्ट से जुड़े बदलाव
डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने काउंसिल की ओर से आदेश जारी करते हुए बताया कि रिजल्ट रिपोर्ट में अब पास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया (PCA) और पास सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया गया (PCNA) की जगह योग्य और योग्य नहीं शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा। अब एग्जाम में लिए जाने वाले नंबरों का रिपोर्ट और सर्टिफिकेट अलग-अलग नहीं दिया जाएगा, बल्कि दोनों को मिलाकर एक डोक्यूमेंट जारी किया जाएगा। जो 10वीं-12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करते हैं, उन्हें नंबर्स की रिपोर्ट दी जाएगी। जो परीक्षार्थी पिछले वर्षों में ICSE/ISC परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सप्लीमेंटरी एग्जाम देते हैं, उन्हें नंबर्स की सप्लीमेंटरी रिपोर्ट जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अब किसी भी डॉक्यूमेंट की डुप्लिकेट कॉपी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Pariksha Pe Charcha में PM मोदी के 5 अचूक मंत्र, सफलता के लिए बेहद जरूरी
साल 2026 में 12वीं एग्जाम के लिए बदलाव
HT की रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं में साल 2026 की परीक्षा के लिए कुल 6 विषयों में बदलाव किया गया है। इन विषयों में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और कानूनी अध्ययन शामिल हैं। साल 2026 के लिए बाकी विषयों का पाठ्यक्रम और उसका दायरा वही रहेगा। साल 2027 में एग्जाम के लिए पासिंग क्राइटेरिया में भी खास बदलाव किया गया है। अब एग्जाम पास करने के लिए 5 या 6 विषयों (4 या इससे अधिक विषयों की बजाय) में पास होना होगा, जिसमें अंग्रेजी/मॉडर्न इंगलिश सब्जेक्ट शामिल हैं, जिसमें 4 या 4 वैकल्पिक विषय होंगे।
अकाउंट्स (858) विषय का नाम बदलकर अकाउंटेंसी (858) कर दिया गया है। अब स्टूडेंट्स इंगलिश (विषय कोड 801) के साथ मॉडर्न इंगलिश (891), फिजिक्स (861) के साथ इंजीनियरिंग साइंस (867), जियोमेट्रिकल और मैकेनिकल ड्राइंग (869) के साथ जियोमेट्रिकल और बिल्डिंग ड्राइंग (870), मैथेमेटिक्स (860) के साथ अप्लायड मैथेमेटिक्स (885), रोबोटिक्स (884) के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (883) का कॉम्बो नहीं ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें:Pariksha Pe Charcha में PM मोदी ने दिए सफलता के 7 मंत्र, देखें LIVE VIDEO
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
41 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines