Santa Claus Dress :क्रिसमस से पहले उपहार देने के लिए आने वाले सांता क्लॉज की ड्रेस लाल और सफेद रंग की ही क्यों होती है? क्या हमेशा से सांता क्लॉज की ड्रेस इसी तरह की थी? आखिर सांता क्लॉज की ड्रेस का कोका कोला से क्या कनेक्शन है? आइये जानते है कि आखिर कैसे सांता क्लॉज की ड्रेस का रंग लाल और सफेद हुआ और यह प्रसिद्ध हो गया।
सांता की ड्रेस के बारे जानने से पहले जानते हैं कि आखिर सांता है कौन? ये हम सभी जानते हैं कि वह बड़ी दाढ़ी, बड़े पेट और गिफ्ट के साथ लोगों के बीच आता है और गिफ्ट देकर चला जाता है लेकिन असल में सांता लोगों के बीच इतना पॉपुलर कैसा हुआ? सफेद दाढ़ी वाले सांता की कहानी 280 ईस्वी के दौरान तुर्की में शुरू हुई। संत निकोलस जरूरतमंद और बीमारों की मदद करने के लिए घूमते रहते थे. अपनी पूरी संपत्ति का इस्तेमाल उन्होंने लोगों की मदद और सहायता के लिए कर दिया था।
धीरे-धीरे संत निकोलस की चर्चा दूर-दूर तक होने लगीं और उनकी कहानियां पॉपुलर होने लगी। जब संत निकोलस की मौत हुई तो लोगों उन्हें सांता क्लॉस नाम दिया और इसी नाम से वह पूरी दुनिया में फेमस हो गए। अलग -अलग समय के लोगों ने अपने हिसाब से सांता का चित्रण किया है, जैसे आज के समय में उन्हें एक बड़े पेट वाला इंसान दिखाया गया है लेकिन कुछ तस्वीरों में वह वैसे नहीं दिखते, जैसा कि आज हम देखते हैं।
यह भी पढ़ें : Santa Claus कहां हैं? गूगल ने दिया जवाब और बताया कैसे कर सकते हैं ट्रैक?
सांता का पेट और उनकी ड्रेस
एक तरफ जहां आज हम सांता को बड़े पेट वाले इंसान के तौर पर देखते हैं तो वहीं 1809 में आई एक पुस्तक “निकरबॉकर्स हिस्ट्री ऑफ न्यूयॉर्क” में सांता की छवि को “एक पाइप पीने वाले, स्लिम फिगर के रूप में चित्रित किया गया था। इसके साथ ही 19वीं शताब्दी की कुछ तस्वीरों से पता चलता है कि सांता की ड्रेस सिर्फ लाल और सफेद रंग की नहीं होती थी बल्कि ये रंग बिरंगी होती थी।
यह भी पढ़ें : क्रिसमस से पहले चुराई बेबी जीजस की मूर्ति, फिर किया कुछ ऐसा कि हो गया वायरल
कोका कोला की ड्रेस हुई मशहूर!
साल 1931 में कोका-कोला ने अपने क्रिसमस विज्ञापनों के लिए हैडन सुंडब्लोम नामक एक कलाकार से सांता क्लॉज की तस्वीरें बनाने के लिए कहा। सुंडब्लोम ने अपनी इस पेंटिंग में सांता को दोस्ताना और गर्मजोशी से भरा दिखाया , जिसमें उसके गुलाबी गाल, सफेद दाढ़ी, आंखों में चमक और चेहरे पर हंसी थी। कलाकार ने सांता का चित्रण अपने एक रिटायर सेल्समैन दोस्त के चेहरे पर किया था। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ‘सांता क्लॉज़: ए बायोग्राफी’ के लेखक ने बताया है कि कोका कोला के विज्ञापन की ड्रेस से पहले भी सांता की ड्रेस लाल रंग की थी। उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों का मानना है कि सांता की लाल और सफेद कपड़े में कोक का हाथ था लेकिन यह सच नहीं है। सांता की ये ड्रेस दशकों पहले (निर्धारित) कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
40 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
45 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines