Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने सोमवार की शाम पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात के तुरंत बाद घोषणा की। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने घोषणा की कि चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है। मैं एनडीए परिवार में उनका स्वागत करता हूं।
2021 में दो धड़ों में बंट गई थी चिराग की पार्टी
2021 में लोक जनशक्ति पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी। चिराग के चाचा पशुपति पारस ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बना ली थी और एनडीए में शामिल हो गए थे। केंद्र सरकार ने पशुपति को मंत्री बनाया। दूसरी तरफ चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) बनाई थी।
एनडीए मीटिंग में चिराग पासवान को न्योता दिए जाने से उनके चाचा पशुपति पारस नाराज हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए में कई पार्टियां हैं। वैसे ही उन्हें बुलाया गया है, पर बुलाने से कुछ नहीं होगा। उनकी मांगे अलग हैं, वे कहते हैं कि हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। हाजीपुर में आपका क्या है।
बीजेपी के सामने रखी ये शर्त!
जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान हाजीपुर से टिकट मांग रहे हैं। लोकसभा की छह और राज्यसभा की एक सीट भी मांगी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें 6 सीटें मिली थी। सभी पर जीत हासिल हुई थी। अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि इन शर्तों को बीजेपी ने मान लिया है या नहीं।
बीजेपी के लिए चिराग अहम?
बिहार में करीब 16 फीसदी दलित मतदाता हैं। छह लोकसभा और 36 विधानसभा की सीटें दलितों के लिए आरक्षित हैं। दलित वोट बैंक में चिराग पासवान की पार्टी का एकाधिकार है।
यह भी पढ़ें: BJP का दावा- NDA की बैठक में कल शामिल होंगी 38 पार्टियां, जेपी नड्डा बोले- विपक्ष के पास न नेता न नीयत
संबंधित खबरें
'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
34 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
44 mins agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
46 mins ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
1 hr agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines