Vivo कंपनी ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें बच्चों और माता पिता द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया है. इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि बच्चों और माता-पिता में स्मार्टफोन चलाने की आदत बेहद बढ़ चुकी है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अब बच्चे और उनके माता पिता खाना खाते समय भी फोन का इस्तेमाल करते हैं. कंपनी ने अपनी एनुअल स्विच ऑफ रिपोर्ट का 7वां एडिशन जारी किया है. रिसर्च के बाद कंपनी ने स्विच ऑफ इनिसिएट की शुरुआत की है.
इस पहल के तहत लोगों को डिजिटल की बजाय रियल लाइफ लाइफ के रिश्ते को ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि 72% माता-पिता और 30% बच्चे माता-पिता से बात करने की बजाय खाने की टेबल पर स्मार्टफोन में बिजी रहना पसंद करते हैं.
रिपोर्ट में बताया है कि 72 परसेंट बच्चे ऐसे होते हैं, जो डिनर के समय अपने पेरेंट्स के साथ होते हैं.
Vivo के रिसर्च में यह समझने की कोशिश हुई है कि परिवार बदलते डिजिटल दुनिया के साथ कैसे तालमेल बैठा रहे हैं. रिसर्च में दो अहम रिजल्ट सामने आए हैं.
जिसमें पहला, खाने का समय परिवार के लिए जरूरी समय बन गया है, जब वे एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं. दूसरा, बच्चे अब ये महसूस करते हैं कि उनके माता-पिता बहुत बिजी रहते हैं.
रिसर्च में पाया गया है कि 72 परसेंट बच्चे ऐसे हैं जो अपने पेरेंट्स के साथ खाना खाते हैं, लेकिन ज्यादातर समय वे फोन चलाते हुए नजर आते हैं.
वहीं, 91% किड्स का कहना है कि जब फोन एक तरफ रख दिए जाते हैं, तो बातचीत ज्यादा आसान और अच्छी हो जाती है. ये समय ऐसा बन जाता है जब परिवार के लोग एक दूसरे पर ध्यान देते हैं और बातचीत करते हैं.
AI टूल्स के प्रति बच्चों का झुकाव
रिपोर्ट में इस साल बच्चों का AI टूल्स के प्रति झुकाव भी देखा गया है. बदलती एजुकेशन जरूरतों को देखते हुए 10–16 साल के 54 परसेंट बच्चे AI को डेली यूज में खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं.
AI चैटबॉट में भी व्यस्त रहते हैं बच्चे
आज कल के माहौल में बच्चे अपने माता पिता से ज्यादा फोन और AI टूल्स को देने लगे हैं, क्योंकि बच्चों को ऐसा लगता है कि उनके माता-पिता ज्यादा बिजी हैं. वहीं, 4 बच्चों में 1 बच्चा ये बात कहता है कि वो AI के कारण अपने माता पिता से कम बात कर पाते हैं.
वहीं, वीवो इंडिया के कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी हेड ने बताया कि उनका मानना है कि तकनीक को रिश्तों को मजबूत करना चाहिए ना कि उनको दूर करने का काम करना चाहिए. इस साल की Switch Off स्टडी बताती है कि परिवार संतुलन बनाना चाहते हैं.
संबंधित खबरें
CJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
3 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 hr agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
4 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
4 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
4 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines