Chief Justice of India Salary: जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (BR Gavai) हाल ही में देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनें हैं। उनके पदभार संभालने के बाद उनके प्रोटोकॉल को लेकर काफी चर्चा है। दरअसल, बीते दिनों वह महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय वकील सम्मेलन में शामिल होने गए थे। जहां उन्होंने कार्यक्रम में स्थानीय शीर्ष अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर (प्रोटोकॅाल का पालन नहीं होने पर) नाराजगी जताई थी।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India, CJI) देश की न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर होते हैं। उनकी भूमिका न केवल न्यायिक फैसलों तक सीमित होती है, बल्कि वे संविधान की व्याख्या और न्यायिक प्रणाली के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रतिष्ठित पद के लिए विशेष प्रोटोकॉल और सुविधाएं निर्धारित की गई हैं। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि देश के चीफ जस्टिस की सैलरी कितनी होती है? चीफ जस्टिस को रिटायरमेंट के बाद और अपने कार्यकाल के दौरान क्या प्रोटोकॉल और सुविधाएं दी जाती हैं।
निर्धारित प्रोटोकॉल और सुविधाएं पद की गरिमा बनाए रखने में सहायक
भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद अत्यंत सम्मानजनक और जिम्मेदारीपूर्ण होता है। उन्हें न्यायिक स्वतंत्रता बनाए रखने और संविधान की रक्षा करने का दायित्व सौंपा जाता है। मुख्य न्यायाधीश के लिए विशेष प्रोटोकॉल बनाए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है।
भारत के चीफ जस्टिस: प्रोटोकॉल और सुविधाएं
राजकीय दौरे पर स्वागत: जब CJI किसी राज्य का दौरा करते हैं, तो राज्य के प्रमुख अधिकारी, जैसे मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, उनकी अगवानी के लिए उपस्थित होते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था: CJI को आमतौर पर Z या Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है, जिसमें विशेष सुरक्षा बल और निजी सुरक्षा गार्ड शामिल होते हैं।
आधिकारिक समारोहों में भागीदारी: किसी भी सरकारी या न्यायिक कार्यक्रम में CJI की उपस्थिति के दौरान विशेष सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाता है।
एयरपोर्ट और यात्रा सुविधाएं: CJI को हवाई अड्डों पर विशेष लाउंज सुविधा और प्राथमिकता दी जाती है।
चीफ जस्टिस को मिलने वाली सुविधाएं
CJI को कई सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं, जो उनके पद की गरिमा और जिम्मेदारियों को दर्शाती हैं
वेतन: CJI को लगभग ₹2.80 लाख मासिक वेतन मिलता है।
आवास: देश के चीफ जस्टिस को दिल्ली में मुफ्त सरकारी आवास दिया जाता है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं होती हैं।
यात्रा भत्ता: सरकारी खर्च पर देश-विदेश की यात्रा करने की सुविधा मिलती है।
स्वास्थ्य सुविधाएं: CJI को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलती है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होते हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद सुविधाएं: रिटायरमेंट के बाद CJI को करीब ₹16.80 लाख वार्षिक पेंशन, 24/7 सुरक्षा, घरेलू सहायक, ड्राइवर और छह महीने तक किराया-मुक्त आवास मिलता है।
ये भी पढ़ें: ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं…’, तमिल शरणार्थियों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
संबंधित खबरें
क्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
6 mins agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
48 mins agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 hr ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
3 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
3 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
5 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines