Mahadev App Case Accused Statement: कथित महादेव ऐप घोटाला (Mahadev App Scam) मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस मामले में आरोपी असीम दास ने कोर्ट में अपने बयान से मुकरते हुए कहा कि उससे बघेल के खिलाफ बयान वाले कागज पर जबरन साइन कराया गया। जेल से ईडी के डॉयरेक्टर को लिखे पत्र में उसने कहा कि उसे फंसाया गया है और उसने किसी नेता को पैसे नहीं पहुंचाए। पत्र में उसने कहा है कि उससे अधिकारियों ने अंग्रेजी में लिखे एक बयान पर साइन करने के लिए मजबूर किया, जबकि वह अंग्रेजी नहीं समझता है।
बता दें कि असीम दास और पुलिस आरक्षक भीम सिंह यादव को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले 3 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। दास अबअपने बयान से पीछे हट गया है। । ईडी ने कहा था कि दास ने एक कूरियर होने का दावा करते हुए कहा कि था कि महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों ने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। जांच एजेंसी ने इसे चौंकाने वाला आरोप बताते हुए जांच की बात कही थी। दास पर आरोप है कि उसने चुनावी फंडिंग के लिए नेताओं तक पैसे पहुंचाए।
ये भी पढ़ें-Explainer: पैसे के लिए इस हद तक गिर गया पाकिस्तान, 2 लाख 30 हजार दो और छोड़ दो देश! समझिए पूरा मामला
बघेल ने लगाया था साजिश का आरोप
बता दें कि इस मामले को लेकर विधानसभा चुनाव प्रचार के समय काफी राजनीति हुई थी। बीजेपी ने इसे लेकर सीएम बघेल समेत कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। वहीं भूपेश बघेल ने आरोपों को गलत बताया था और कहा था कि ईडी और बीजेपी मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रही हैं।
जानिए महादेव ऐप के बारे में-
क्या है इसमें ईडी का सबसे बड़ा आरोप
ईडी ने कहा था कि 2 नवंबर को रायपुर में महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े एक कैश कूरियर से 5.39 करोड़ कैश जब्त किया गया है। बताया गया कि इस पैसे को कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान के लिए लाया गया था। खासतौर पर यह सीएम भूपेश बघेल के लिए था। ईडी का आरोप है कि भूपेश बघेल को अब तक ऐप प्रमोटर्स से 500 करोड़ से ज्यादा मिल चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि इस ऐप के प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। इसके बाद इसपर विवाद छिड़ गया था। केंद्र सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।
ये भी पढ़ें-Explainer: कुरियर स्कैम क्या है जो एक झटके में आपको बना देगा कंगाल? बैकों ने जारी की है चेतावनी
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines