Tamil Nadu News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के माधवरम इलाके में एक दुकान को सील किया गया है। दुकान पर बोतलबंद मानव दूध की बिक्री की जा रही थी। दुकान मालिक ने प्रोटीन पाउडर बेचने का लाइसेंस ले रखा था, जिसकी आड़ में वह यह सब कर रहा था। 50 मिलीलीटर मानव दूध की बोतल के लिए 500 रुपये वसूलता था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण को शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि माधवरम इलाके में एक दुकान पर मानव दूध बेचा जा रहा है। जिसके बाद दुकान पर रेड कर 50 मानव दूध की बोतलें जब्त की गई।
यह भी पढ़ें:मतगणना के बाद अगर 3 समीकरण बने तो वित्तीय बाजार पर डालेंगे सीधा असर
सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। रेड में अधिकारियों को कुछ लोगों के नंबर मिले हैं। जिन्होंने यह दूध दान देने की बात कही है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दुकान को सील करने के बाद कार्रवाई की जा रही है। पहली बार चेन्नई में मानव दूध बेचे जाने का मामला सामने आया है। इससे पहले कर्नाटक में मानव दूध बेचे जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद वहां मानव दूध की बिक्री को बैन किया जा चुका है।
24 मई को जारी की गई थी एडवाइजरी
दुकान मालिक ने अधिकारियों को बिक्री को लेकर अजीब तर्क दिया। उसने कहा कि वह सेवा करने के उद्देश्य से माताओं का दूध खरीदकर बेचता था। वहीं, देश के खाद्य नियामक की ओर से भी 24 मई को एक एडवाइजरी जारी की गई थी। जिसमें मानव दूध की बिक्री को गैर कानूनी बताते हुए चेतावनी दी गई थी। एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने मामले में एफएसएस अधिनियम 2006 का हवाला दिया था। जिसमें मानव दूध खरीदने और बेचने पर दंड का प्रावधान है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि अगर कहीं इस तरह का गैरकानूनी काम हो रहा है, तो उसे फौरन बंद करवाया जाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines