पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच नेताओं की बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस आलाकमान की हिदायत के बावजूद पंजाब के पूर्व सीएम और वर्तमान में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बेतुका बयान दिया है। चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खडे़ किए हैं। उनके इस बयान पर बीजेपी मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस ने फिर से सेना पर सवाल उठाए हैं। सिरसा ने कहा कि अगर आापको सबूत चाहिए तो कांग्रेस सांसद विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ पाकिस्तान जाएं और देखें की सर्जिकल स्ट्राइक कहां की गई थी?
आलोचना हुई तो बयान से पलटे चन्नी
हालांकि चन्नी अपने इस बयान के बाद पलट गए। उन्होंने कहा कि मैंने कोई सबूत नहीं मांगा है। कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। बता दें कि शुक्रवार को चन्नी ने शुक्रवार को भारत की ओर से पाकिस्तान पर 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने और सिंधु जल संधि को स्थगित करने जैसे कदमों का कोई मतलब नहीं है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान को 2 और तगड़े झटके, सूचना एवं प्रसारण मंत्री के खिलाफ भारत ने उठाया बड़ा कदम
बम फेंके तो क्या पता नहीं चलेगा
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि पुलवामा हमले में 40 भारतीय सैनिक मारे गए थे और जब चुनाव हुए तो सरकार ने कार्रवाई का दावा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने कभी नहीं देखा कि पाकिस्तान में कहां हमले किए गए और कहां पर लोग मारे गए। अगर कोई हमारे देश में बम फेंके तो क्या लोगों को पता नहीं चलेगा?
चन्नी के बयान पर बीजेपी द्वारा हमला किए जाने के बाद वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में किसी सबूत की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। अगर सरकार कोई कार्रवाई करती है तो हम चट्टान की तरह उसके साथ खड़े हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘कंगाल’ पाकिस्तान मिसाइल टेस्टिंग करने की फिर देने लगा गीदड़भभकी, जानें कब हुआ पहला परीक्षण?
संबंधित खबरें
विपक्ष के आगे झुका EC? 24 घंटे में 2 बड़े फैसले; 2018 में किया था विरोध
10 mins ago'शांतिपूर्ण प्रदर्शन से नहीं, सरकार...', कारोबारियों की शिकायत पर दीपके
20 mins ago'सभी लोग समझदारी से...', CJP के तिरंगा मार्च से पहले याचिका पर बोला SC
1 hr agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 hr ago'मैं तुम्हारा बॉस...', IAS ने महिला अधिकारी को कहे अपशब्द; VIDEO वायरल
1 hr ago'आपके ही दोस्त थे...', सिंधिया-गुलाम नबी का नाम आते ही राहुल से बोले खरगे
2 hrs agoसंसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, महिला आरक्षण बिल पर सरकार की खास योजना
2 hrs agoक्या ठंड ने दी दस्तक? हिमाचल-JK में बर्फबारी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट का CJP तिरंगा मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार
6 hrs agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines