Navneet Rana: महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा पर आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज करवाया है। यह मामला राणा के उस बयान के खिलाफ दर्ज कराया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पक्ष में डाला गया हर वोट पाकिस्तान के लिए होगा। बता दें कि नवनीत राणा ने यह बयान हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के प्रचार के दौरान दिया था।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बयान देकर बताया कि यह मामला EC की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग के एफएसटी उड़न दस्ते के इंचार्ज कृष्ण मोहन ने नवनीत राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शादनगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक प्रताप लिंगम ने एएनआई को बताया कि राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान एआईएमआईएम और राहुल गांधी पर प्रेम दिखा रहा है
बता दें कि नवनीत ने यह बयान गुरुवार को हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए दिया था। उन्होंने कहा कि अगर लोग एआईएमआईएम और कांग्रेस को वोट देते हैं तो इसका मतलब उन्होंने पाकिस्तान को वोट दिया है। उनका वोट सीधे पाकिस्तान को जाएगा। राणा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह एआईएमआईएम और राहुल गांधी पर पाकिस्तान प्रेम दिखा रहा है। इन लोगों का एक ही उद्देश्य है मोदी जी की हार सुनिश्चित करना और राहुल को जीत दिलाना।
हमें सिर्फ 15 सैकंड लगेंगे- राणा
इससे पहले नवनीत राणा ने अकबरुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा था कि आपको 15 मिनट लगेंगे लेकिन हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। राणा ने यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने ओवैसी बंधुओं को टैग किया था। बता दें कि 2013 में हैदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा था कि अगर पुलिस को 15 मिनट के हटा दिया गया तो इस देश में हिंदू-मुस्लिम की जनसंख्या एक अनुपात में आ जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Pawan Singh ने की 1 साल में महज 51 लाख की कमाई, खुद को एक्टर नहीं बताया समाजसेवी; 6 मामले दर्ज
ये भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल जेल से कब बाहर आंएगे? क्या शर्तों पर मिलेगी ‘आजादी’; जानें पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines