सियाचिन: Captain Shiva Chauhan दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। यह पहली बार है कि भारतीय सेना की ओर से किसी महिला अधिकारी की इस खतरनाक पोस्ट पर तैनाती की गई है। यह पोस्ट करीब 15,632 फीट की ऊंचाई पर है। यहां -21 डिग्री तक तापमान रहता है।
पहली महिला अधिकारी बनीं
यहां तैनाती के लिए उन्हें सख्त ट्रेनिंग दी गई है। कैप्टन शिवा चौहान की दुनिया क सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र से फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भारतीय सेना के ट्वीटर हैंडल फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के मुताबिक शिवा की पोस्टिंग कठिन प्रशिक्षण के बाद की गई है। फायर फ्यूरी कोर ने ट्वीट कर लिखा, “फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कुमार पोस्ट में सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं.”
यह आती हैं मुश्किलें
बता दें सियाचिन ग्लेशियर पर भारत और पाकिस्तान के बीच में कई बार युद्ध हुए हैं। यहां भारतीय सेना के 3 हजार से अधिक सैनिक तैनात हैं। यहां दिन में पारा -21 डिग्री और रात में -31 डिग्री रहता है। बर्फबारी के चलते यहां सैनिकों को राशन-पानी या कोई दूसरी मदद पहुंचाना भी मुश्किल होता है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines