Cabinet Approves Mera Yuva Bharat: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को स्वायत्त संस्थान ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat) की स्थापना को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- ‘मेरा युवा भारत’ युवाओं के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। इससे युवाओं में स्किल डवलपमेंट के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर फोकस किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा- ”मेरा भारत-मेरा युवा भारत नाम से एक संस्था बनाने का निर्णय लिया गया है।” ‘मेरा युवा भारत’ का प्राथमिक उद्देश्य इसे युवा विकास के लिए एक संपूर्ण सरकारी मंच बनाना है। यह टेक्नोलॉजी आधारित रहेगा।
नई व्यवस्था के तहत युवा सामुदायिक परिवर्तन के एजेंट और राष्ट्र निर्माता बनेंगे, जिससे उन्हें सरकार और नागरिकों के बीच ‘युवा सेतु’ के रूप में कार्य करने की अनुमति मिलेगी। ठाकुर ने कहा- “यह राष्ट्र निर्माण के लिए अपार युवा ऊर्जा का उपयोग करना चाहता है।”
मेरा युवा भारत राष्ट्रीय युवा नीति में ‘युवा’ की परिभाषा के तहत 15-29 आयु वर्ग के युवाओं को फायदा देगा। विशेष रूप से किशोरों के लिए बनाए गए कार्यक्रम के मामले में लाभार्थी 10-19 वर्ष के आयु वर्ग के होंगे। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, 15 से 19 साल के लगभग 40 करोड़ युवा हैं। इसे हम 31 अक्टूबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
अनुराग ठाकुर के ट्वीट के मुताबिक, युवाओं की वास्तविक क्षमता को उजागर करने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान करने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वायत्त निकाय, मेरा युवा भारत (MY भारत) की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
यह निकाय सरकार और नागरिकों के बीच एक पुल के रूप में कार्य करेगा। इससे अनुशासन, जिम्मेदारियों और सेवा के मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा। इन संयुक्त प्रयासों के माध्यम से हम निश्चित रूप से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहे हैं। हम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines