Bus Runs Over Platform in Vijayawada Three Including 8 Month Old Girl Killed: आंध्र प्रदेश में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के विजयवाड़ा में बस अड्डे के प्लेटफॉर्म पर रोडवेज की बस बेकाबू होकर चढ़ गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सबसे दर्दनाक तो ये रहा कि बस की चपेट में आने से एक 8 माह की बच्ची भी कुचल गई। आंध्र प्रदेश के सीएम ने हादसे पर दुख जताया है।
सीएम ने हादसे पर जताया दुख
जानकारी के मुताबिक ये हादसा विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस टर्मिनल पर हुआ। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। बताया गया है कि यह घटना सोमवार सुबह हुई जब एक एपीआरटीसी की एक बस बेकाबू होकर बस अड्डे के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 महीने की बच्ची भी शामिल है।
हादसे का कारण आया सामने
क्षेत्रीय प्रबंधक एम येसु दानम ने न्यूज एजेंसी को बताया कि ड्राइवर ने बस को पीछे करने के बजाय प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ा दिया और हादसा हो गया। उधर, सीएम ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए। अधिकारियों की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हादसे की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को जोड़ता है ये बस अड्डा
एपीएसआरटीसी के कार्यकारी निदेशक (संचालन) ए कोटेश्वर राव ने बताया कि सड़क परिवहन निगम घायल व्यक्तियों के इलाज के खर्चे का ख्याल रखेगा। विजयवाड़ा बस स्टेशन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से दोनों राज्यों के महत्वपूर्ण रूटों के लिए बसें मिलती हैं। हादसे को लेकर पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
1 hr agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
2 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
2 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines