Finance Minister Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को आम बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि इस बार पीएफ खाताधारकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया जा सकता है। पीएफ के तहत सैलरी लिमिट को बढ़ाने का ऐलान वित्त मंत्री की ओर से किया जा सकता है। जिससे पीएफ अकाउंट और पेंशन खाते में अधिक रकम जाएगी। वहीं, इससे 10 साल पहले आखिरी बार सैलरी लिमिट में बदलाव किया गया था। 2013-14 में लिमिट को बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया गया था। दरअसल मोदी 3.0 में निर्मला सीतारमण पहला और लगातार 7वां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। जिसके तहत अब नौकरीपेशा लोगों की उम्मीदें जगी हैं।
20 से अधिक कर्मियों वाली संस्था पर लागू होता नियम
संभावना जताई जा रही है कि पीएफ लिमिट को 10 हजार बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जा सकता है। इसको लेकर प्रस्ताव भी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से तैयार किया गया है। अगर इसे मंजूर किया गया तो लोगों को रिटायरमेंट के बाद अधिक पेंशन मिलेगी। अगर किसी कंपनी के पास 20 से अधिक कर्मी होते हैं, तो उसको ईपीएफ के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है।
प्रोविडेंट फंड का उद्देश्य कर्मचारी को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाना होता है। 15 हजार सैलरी लेने वाले लोगों को 12 फीसदी पीएफ के तौर पर जमा करवाना होता है। कंपनी की ओर से भी इसमें बराबर योगदान दिया जाता है। जिसमें आखिरी बार 10 साल पहले चेंज किया गया था। तब लिमिट को 6500 से बढ़ाकर 15 हजार किया गया था। आगामी बजट में सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल कई राज्यों में न्यूनतम मजदूरी 18 से 25 हजार के बीच है। लिमिट बढ़ने के बाद प्राइवेट ही नहीं, सरकारी सेक्टर में भी काफी बदलाव आएगा।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
27 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
28 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines