Budget 2024 DBT 15,000: बजट में युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली नौकरी करने वालों को गिफ्ट मिला है। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री के अनुसार EPFO में पहली बार नॉमिनेशन करने वाले लोगों को एक महीने की सैलरी 15 हजार रुपये तक सरकार की ओर से मिलेगी। यह सैलरी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण यानी Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से दी जाएगी।
वित्त मंत्री ने किया ऐलान
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत रोजगार से जुड़े कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा। ये योजनाएं EPFO में नॉमिनेशन के आधार पर दी जाएंगी। केंद्र सरकार पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों पर ध्यान देगी। सभी औपचारिक क्षेत्रों में वर्क फोर्स का हिस्सा बनने पर एक महीने की सैलरी दी जाएगी। जिस किसी भी सैलरी 1 लाख रुपये प्रति माह तक होगी, उसे यह फायदा मिलेगा।
किसे मिलेगा लाभ?
बता दें वित्त मंत्री सीतारमण की के द्वारा पेश की गई इस स्कीम से 2 लाख से ज्यादा युवाओं को फायदा होगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति की आय 1 लाख रुपये तक होनी चाहिए। संक्षेप में कहें तो पहली बार नौकरी पाने और EPFO में रजिस्टर करवाने वाले युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना की जुड़ी अधिक जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा जल्द साझा की जाएगी।
3 किश्तों में मिलेगा फायदा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहली सैलरी के 15000 रुपये DBT के माध्यम से सीधे युवाओं के खाते में जाएगी। हालांकि ये रकम युवाओं को तीन किश्तों में मिलेगी। ये योजना ‘प्रधानमंत्री का पैकेज: रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन’ स्कीम का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें- चप्पे-चप्पे की निगरानी, खुफिया अफसर की तैनाती; वित्त मंत्रालय में ऐसे तैयार होता है बजट
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines