हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मायावती का बड़ा फैसला! भतीजे को सभी पदों से हटाया, जानें अब किसे बनाया नेशनल को-ऑर्डिनेटर?

Mayawati Vs Akash Anand: बसपा अध्यक्ष मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है। उन्होंने भाई को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सुप्रीमो ने पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
BSP Supremo Mayawati, Aakash Anand

Mayawati Expelled Akash Anand: बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में सभी पदों से हटा दिया है। आकाश आनंद बसपा में अब किसी पद पर नहीं रहेंगे। वहीं मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बना दिया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के हित में पार्टी संगठन से संबंधित अहम फैसले लिए हैं, जिनमें आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाना शामिल है।

मायावती ने आनंद कुमार के साथ राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को भी पार्टी का नेशनल को-ओर्डिनेटर (National Coordinator) बनाया है। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने पिछले दिनों आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पदों से हटाया था। वहीं अब एक बैठक में स्पष्ट किया है कि अब उनकी आखिरी सांस तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। वहीं भाई आनंद कुमार के बच्चों की शादी राजनीति से जुड़े परिवार में भी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:धनंजय मुंडे कल देंगे इस्तीफा! पत्नी का FB पोस्ट में बड़ा दावा, जानें क्यों फंसे हैं महाराष्ट्र के कृषि मंत्री?

विज्ञापन

पिछले साल छीना था नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद

बता दें कि मायावती ने आज पार्टी की अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। इनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी मौजूद रहे, लेकिन आकाश आनंद इस बैठक से नदारद रहे। इस बैठक में मायावती ने चुनाव में पार्टी की हार और आकाश आनंद के कामकाम की समीक्षा की और उन्हें सभी पदों से हटाने का फैसला लिया।

बता दें कि पिछले साल मई महीने में मायावती ने आकाश आनंद को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया था। दिसंबर 2023 में मायावती ने आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मायावती ने अपना यह फैसला वापस ले लिया और साथ ही ऐलान किया कि मैच्योर होने तक आकाश आनंद को किसी पद पर नहीं रखा जाएगा। इसके बाद अब उन्हें सभी पदों से हटाने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:मैरिज रजिस्ट्रेशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है वीजा एप्लिकेशन रद्द होने का मामला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola